Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 26 April, 2026 • 06:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ताजपोशी के बाद पहली बार जन्मभूमि पहुंचे सीएम सम्राट, दे गये 12.49 करोड़ का तोहफा
Headlines

ताजपोशी के बाद पहली बार जन्मभूमि पहुंचे सीएम सम्राट, दे गये 12.49 करोड़ का तोहफा

April 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Munger : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड की अमैया पंचायत स्थित बैजलपुर गांव पहुंचे। यहां काली मंदिर प्रांगण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि यह उनके लिए बहुत खास दिन है, क्योंकि पहली बार वे इस क्षेत्र से विधायक बने हैं और पहली बार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि की सेवा करने का यह मौका उनके लिए गर्व भी है और बड़ी जिम्मेदारी भी।

बोले- पहले भी विधायक रहा, लेकिन यह मौका सबसे खास

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले कई बार विधायक और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं, लेकिन अपने ही क्षेत्र और अपने लोगों के बीच मुख्यमंत्री के रूप में आना अलग ही अनुभव है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। लोगों ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है, इसलिए अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

Advertisement Advertisement

मोदी और नीतीश के सहयोग से मिला नेतृत्व का मौका

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें बिहार का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना अब उनकी प्राथमिकता है। यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी चुनौती है। उनका लक्ष्य बिहार को समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाना और ‘विकसित भारत’ के सपने को जमीन पर उतारना है।

‘मन की बात’ के संदेश का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भगवान गौतम बुद्ध के शांति संदेश की चर्चा ने सभी को प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने साइबेरियन पक्षियों के आगमन का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत को बचाना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विकास हुआ है, अब रफ्तार और बढ़ानी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। लेकिन अब समय है कि इन विकास कार्यों को और तेज गति दी जाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर पर कामकाज को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे निगरानी की जाएगी, ताकि आम लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो सके।

📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा सिंचाई प्रमंडल तारापुर परिसर में उपस्थित जन समुदाय से संवाद।@samrat4bjp#CMSamratChoudhary#JanSamvad
https://t.co/KMZrYgmIPm

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) April 26, 2026

ढोल पहाड़ी में इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास

जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ढोल पहाड़ी के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने इको टूरिज्म योजना के तहत लगभग 12.49 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

पूरे दिन कई कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल

मुख्यमंत्री इसके बाद अपने गांव लखनपुर जाएंगे। फिर तारापुर स्थित सिंचाई प्रमंडल कार्यक्रम स्थल पर आमजन सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, तेलडीहा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और माहपुर में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में सम्राट की पुलिस, इनामी गुंडे को एनका’उंटर के बाद दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक्शन में सम्राट की पुलिस, इनामी गुंडे को एनका’उंटर के बाद दबोचा
Next Article ‘मौ’त की घाटी’ में हादसों पर लगेगा ब्रेक, SP ने स्पॉट विजिट कर तैयार किया रोडमैप

Related Posts

Headlines

IRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार

April 26, 2026
जॉब/एजुकेशन

बिना लिखित परीक्षा नौकरी, नालंदा यूनिवर्सिटी में सीधा इंटरव्यू

April 26, 2026
Headlines

खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार

April 26, 2026

बिना लिखित परीक्षा नौकरी, नालंदा यूनिवर्सिटी में सीधा इंटरव्यू

April 26, 2026

खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

April 26, 2026

‘मौ’त की घाटी’ में हादसों पर लगेगा ब्रेक, SP ने स्पॉट विजिट कर तैयार किया रोडमैप

April 26, 2026

ताजपोशी के बाद पहली बार जन्मभूमि पहुंचे सीएम सम्राट, दे गये 12.49 करोड़ का तोहफा

April 26, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.