Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 26 April, 2026 • 06:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन बार मिस होकर बेटे को लगी गोली, फिर डकैतों पर टूट पड़ा परिवार
Headlines

तीन बार मिस होकर बेटे को लगी गोली, फिर डकैतों पर टूट पड़ा परिवार

April 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डकैती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : खूंटी जिले के अड़की सीमा से सटे मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार रात डकैती की बड़ी वारदात होते-होते टल गई। हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर लूट की कोशिश की, लेकिन गृहस्वामी केदार अहीर के साहस और ग्रामीणों की एकजुटता ने उनकी योजना फेल कर दी। इस दौरान डकैतों से भिड़ंत में केदार अहीर के बेटे रूसू अहीर को गोली लग गई। वहीं, भागने के दौरान ग्रामीणों ने एक डकैत को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान खुदीराम ओड़ेया के रूप में हुई है।

गुलगुला-पकौड़ी बेचकर लौटे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार, केदार अहीर शनिवार को सरवादा बाजार से गुलगुला-पकौड़ी बेचकर अपने घर लौटे थे। रात में अचानक छह से सात बाइक पर सवार हथियारबंद डकैत उनके घर पहुंच गए। डकैतों ने घर में घुसते ही पिस्टल तान दी और डराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि एक डकैत ने केदार अहीर पर गोली चलाने के लिए लगातार तीन बार ट्रिगर दबाया, लेकिन किस्मत से गोली नहीं चली। यही वह पल था, जब केदार अहीर ने हिम्मत दिखाई।

Advertisement Advertisement

पत्नी से डंडा मंगाकर डकैतों पर टूट पड़े

गोली नहीं चलने का फायदा उठाते हुए केदार अहीर ने तुरंत अपनी पत्नी से डंडा मंगाया और डकैतों से भिड़ गए। अचानक हुए इस विरोध से डकैत भी घबरा गए। घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच केदार का बेटा रूसू अहीर भी एक डकैत को पकड़ने के लिए आगे बढ़ा। तभी दूसरे डकैत ने उस पर गोली चला दी। गोली रूसू अहीर के जांघ के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीण

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की भीड़ देखकर डकैतों में भगदड़ मच गई और वे भागने लगे। भागने के दौरान ग्रामीणों ने एक डकैत को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई भी की गई। गांव में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

‘सेंदरा’ की चर्चा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ग्रामीणों में गुस्सा इतना ज्यादा था कि आरोपी का ‘सेंदरा’ करने की बात भी सामने आने लगी। स्थिति बिगड़ सकती थी, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ वरुण कुमार रजक और मुरहू थाना प्रभारी नायाल गोडविन केरकेट्टा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से बड़ा विवाद टल गया।

घायल को रिम्स रेफर, बाकी डकैतों की तलाश जारी

घायल रूसू अहीर और पकड़े गए डकैत खुदीराम ओड़ेया को पहले खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में रूसू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार अन्य डकैतों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। रविवार को गांव में ग्रामीणों की बैठक भी हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और रात में चौकसी बढ़ाने पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें : फिर खू’न से लाल हुई ‘मौत की घाटी’, चीख-चीत्कार के बीच थम गई पांच सांसें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 26 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article रात के अंधेरे में अपहरण, भोर में मिली ला’श… फैली सनसनी

Related Posts

Headlines

IRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार

April 26, 2026
Headlines

खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

April 26, 2026
Headlines

‘मौ’त की घाटी’ में हादसों पर लगेगा ब्रेक, SP ने स्पॉट विजिट कर तैयार किया रोडमैप

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार

April 26, 2026

बिना लिखित परीक्षा नौकरी, नालंदा यूनिवर्सिटी में सीधा इंटरव्यू

April 26, 2026

खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

April 26, 2026

‘मौ’त की घाटी’ में हादसों पर लगेगा ब्रेक, SP ने स्पॉट विजिट कर तैयार किया रोडमैप

April 26, 2026

ताजपोशी के बाद पहली बार जन्मभूमि पहुंचे सीएम सम्राट, दे गये 12.49 करोड़ का तोहफा

April 26, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.