Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गांधी चौक बवाल में आजसू नेता बाबू पॉल गिरफ्तार, कई और रडार पर
Headlines

गांधी चौक बवाल में आजसू नेता बाबू पॉल गिरफ्तार, कई और रडार पर

March 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबू पॉल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में 27 जनवरी को हुए गांधी चौक उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबू पॉल उर्फ आलोक जयपॉल के रूप में हुई है, जो आजसू से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 16/26 दर्ज है।

सड़क हादसे के बाद बिगड़ा माहौल

घटना की शुरुआत 27 जनवरी को हुई, जब डीपीएस स्कूल की बस से एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

auto

भीड़ ने किया हंगामा और पत्थरबाजी

पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद के मुताबिक, भीड़ धीरे धीरे उग्र हो गई। लोगों ने लाठी डंडों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि पत्थरबाजी और मारपीट भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने पुलिस को कार्रवाई करने से भी रोकने की कोशिश की।

स्कूल में आगजनी और तोड़फोड़

उपद्रव के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई। इससे सरकारी और निजी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया था।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

इस पूरे मामले में पाकुड़ के अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया की लिखित शिकायत पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई।

छापेमारी कर की गई गिरफ्तारी

बाबू पॉल की गिरफ्तारी पुलिस की छापेमारी टीम ने की। इस टीम में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक सन्नी सुप्रभात, आरक्षी संजय कुमार, रोहित कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

पाकुड़ के गांधी चौक उपद्रव कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आजसू नेता बाबू पॉल गिरफ्तार। सड़क हादसे के बाद हुए बवाल, आगजनी और पत्थरबाजी मामले में कई और आरोपी पुलिस के रडार पर। क्या बता गये एसडीपीओ दयानंद आजाद… देखें pic.twitter.com/uY7nwzREcK

— News Samvad (@newssamvaad) March 19, 2026

सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं बाबू पॉल

बताया जा रहा है कि बाबू पॉल पहले से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और फिलहाल आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पद पर हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

इसे भी पढ़ें : “किसी भी हाल में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए”… DGP की हजारीबाग में दो टूक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप
Next Article ‘छोटे सरकार’ को बड़ी राहत… जानें क्या

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.