Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 11:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमित शाह का लोकसभा में तीखा सवाल- आतंकियों के खात्मे पर खुश क्यों नहीं होता विपक्ष
Headlines

अमित शाह का लोकसभा में तीखा सवाल- आतंकियों के खात्मे पर खुश क्यों नहीं होता विपक्ष

July 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमित शाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की पहचान सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े थे। गृह मंत्री ने बताया कि ये आतंकी पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे थे और इन्होंने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी। शाह ने कहा कि धर्म पूछकर लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अमित शाह ने बताया कि 28 जुलाई को दाछीगाम के जंगलों में हुए इस ऑपरेशन में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। ऑपरेशन से पहले गहन निगरानी और खुफिया सूचनाएं जुटाई गई थीं। शाह के अनुसार, 22 मई को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से बरामद हथियार और कारतूसों को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें पुष्टि हुई कि यही हथियार पहलगाम हमले में इस्तेमाल हुए थे। गृह मंत्री ने यह भी बताया कि 23 अप्रैल को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में यह तय किया गया था कि इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर भागने नहीं दिया जाएगा।

Advertisement Advertisement

आतंकियों के मारे जाने पर विपक्ष खुश क्यों नहीं?

शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकियों के मारे जाने की खबर सुनकर उन्हें लगा था कि विपक्ष खुश होगा, लेकिन उनके चेहरे पर उदासी दिखी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कायम है और निर्दोषों की हत्या करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें : अमित शाह की पाकिस्तान को दो टूक – आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में युवक पर ह’मला, दो गाड़ी में आये थे 10-12 लड़के
Next Article गिरिडीह के दो तस्करों को रामगढ़ पुलिस ने दबोचा, 5 क्विंटल डोडा जब्त

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.