अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : कर्ज में डूबे कारोबारी अनिल अंबानी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और उनके लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है। इससे पहले जून में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और 24 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया ने भी RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड करार दिया था।
शेयरों में भारी गिरावट
इस खबर के बाद RCom के शेयरों में 2.8% की गिरावट देखी गई। बीएसई पर शेयर 1.39 रुपये पर आ गया, जो 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर 1.33 रुपये के करीब है। कंपनी को 2 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा का पत्र मिला, जिसमें लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने की बात कही गई।
कंपनी का जवाब
RCom ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी सलाह लेगी। कंपनी के एक पूर्व डायरेक्टर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे कानूनी कदम उठाएंगे। कंपनी का दावा है कि अनिल अंबानी का रोजमर्रा के कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं था।
इसे भी पढ़ें : CM पद को लेकर चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : OMG! 9 घंटे में पांच बार डोली धरती… जानें कहां

