अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली DSP फुल एक्शन मोड में है। इलाके में गुंडई करने वालों की हेकड़ी निकालने में कभी पीछे नहीं हटते। फिर चाहे वह ड्रग्स तस्कर हो या फिर हथियार सप्लायर, गली का गुंडा हो या बड़ा क्रिमिलन या फिर जमीन का दलाल… किसी भी संदेही को धर दबोचने खुद पहुंच जाते हैं। DSP प्रकाश सोय की देखरेख में उनकी टीम ने दो रोज पहले कुख्यात संदीप थापा और आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही दो लग्जरी कार और दो रायफल सहित गोलियां जब्त की थी। इसके बाद DSP की टीम ने बीती रात संदीप थापा की दो और गाड़ियां जब्त की है। इन गाड़ियों में एक लग्जरी कार और एक बाइक शामिल है। बाइक की कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी गयी है।
बता दें कि कुख्यात संदीप थापा और आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू को जमीन के धंधे में धमकी देते हुए रंगदारी वसूलने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में गिरफ्तार किया था। संदीप थापा हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, डकैती जैसे लगभग 30 कांडों में आरोपी है। अपराधकर्मी बिट्टू सिंह उर्फ आदित्य सिंह कुल नौ कांडों में आरोपी है। दोनों एक साथ भी कई कांडो में आरोपी है। संदीप थापा के घर से जमीन खरीद बिक्री से संबंधित तीन एकरारनामे भी बरामद किए गए। संदीप थापा के निशानदेही पर अपराधकर्मी आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू के घर पर छापामारी की गयी। वहां से अलग-अलग दो पैन कार्ड, एक ही व्यक्ति के तीन मतदाता पहचान पत्र, बैंक ऑफ इंडिया का अकाउंट सहित अन्य सामान जब्त किया गया था।
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस तो हुआ बवाल… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, CRPF के ASI शहीद
इसे भी पढ़ें : नशा इंसान को ‘दरिंदा’ बना देता है, इससे दूर रह संवारे अपनी जिंदगी : इंस्पेक्टर कुलदीप

