Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों की SP ने रोकी सैलरी… जानें क्यों
Headlines

राजधानी में 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों की SP ने रोकी सैलरी… जानें क्यों

August 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजधानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राजधानी पटना के सिटी पश्चिमी क्षेत्र में तैनात करीब 150 पुलिसकर्मियों की सैलरी पर SP ने रोक लगा दी है। 150 पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक (ASI) और उप निरीक्षक (दारोगा) रैंक के अधिकारी शामिल थे। यह कड़ी कार्रवाई काम में लापरवाही और केस निपटाने में ढिलाई बरतने के कारण की गई है। इनमें से कई अधिकारियों को प्रति माह कम से कम 5 मामलों के निपटारे का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन कुछ ने एक भी केस का निष्पादन नहीं किया, जबकि कुछ ने मात्र एक या दो केस ही निपटाये।

SP ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदर्शन में सुधार होने पर ही वेतन बहाल किया जाएगा, अन्यथा सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिन आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने एक भी केस का निपटारा नहीं किया, उनके खिलाफ सीधी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल की समीक्षा बैठक में सामने आया कि शाहपुर, फुलवारीशरीफ और दानापुर थानों के पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जहां केस निपटान की गति बेहद धीमी पाई गई। SP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इन थानों के पुलिसकर्मियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। वहीं, मनेर और बिहटा थानों के पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां केस निपटान की दर में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। इसके लिए इन थानों के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

auto

SP ने मीडिया को बताया कि सिटी पश्चिमी क्षेत्र में पहले लगभग 12,500 मामले लंबित थे, लेकिन पिछले एक महीने में पुलिस टीमों ने 1,500 से अधिक केसों का निपटारा किया, जो एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों की नियमित समीक्षा जारी रहेगी और लगातार खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सीसीए-3 (Central Civil Services Rules) के तहत कार्रवाई की जाएगी। SP ने सख्त लहजे में कहा, “लापरवाही और लंबित मामलों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को समय पर न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। बेहतर काम करने वालों को सम्मान और लापरवाहों को दंड दोनों मिलेंगे। जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।”

इसे भी पढ़ें : राजधानी में कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन सड़कों पर नो एंट्री… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJSSC ने जारी किया संशोधित रिजल्ट, किस एग्जाम का… जानें
Next Article ‘छठी मैया’ की पूजा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, प्रक्रिया शुरू

Related Posts

Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
बिहार

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.