Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 05:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “जल्द हो गिरफ्तारी, नहीं तो आंदोलन”, मधुपुर हमले पर अजय राय सख्त
Headlines

“जल्द हो गिरफ्तारी, नहीं तो आंदोलन”, मधुपुर हमले पर अजय राय सख्त

December 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अजय राय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi/Deoghar : देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिजली चोरी के खिलाफ चल रहा था जांच अभियान

अजय राय ने बताया कि बीते 26 दिसंबर को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की विजिलेंस और सुरक्षा शाखा द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान मधुपुर कांड संख्या 197/25 में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। 28 दिसंबर को विभागीय टीम जब बुढ़ीबागान, मधुपुर में मामले की जांच के लिए पहुंची, तभी वहां मौजूद कुछ बदमाशों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम पर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में बिजली कर्मी उदय यादव बेतरह जख्मी हो गए।

Advertisement Advertisement

सरकारी गाड़ी को भी पहुंचा नुकसान

हमले के दौरान सरकारी बोलेरो वाहन संख्या JH10CV4780 को भी क्षतिग्रस्त किया गया। वाहन को करीब 35 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद विभागीय कर्मियों में आक्रोश है।

आंदोलन की चेतावनी

अजय राय ने कहा कि सरकारी कार्य में लगे कर्मचारियों पर हमला कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और इससे राज्य सरकार की छवि को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो श्रमिक संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा।

प्रशासन से रखी गई प्रमुख मांगें

श्रमिक संघ ने जिला प्रशासन से चार प्रमुख मांगें रखी हैं…

  • पहली, सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो
  • दूसरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
  • तीसरी, घायल विद्युत कर्मी को उचित मुआवजा और सुरक्षा दी जाए
  • चौथी, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

पूरे प्रशासन पर हमला बताया

अजय राय ने कहा कि बिजली कर्मी जनता की सेवा में कार्यरत रहते हैं। उन पर हमला केवल कर्मचारियों पर नहीं बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की टी-20 बादशाहत का देवघर में जश्न.. जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleHappy New Year मैसेज बन सकता है बड़ा जाल, कैसे बचें ऑनलाइन ठगी से… जानिए
Next Article सीएम हेमंत ने आदिवासी छात्रा सविता कच्छप को दी बधाई… जानें क्यों

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.