Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 09:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Asia Cup Hockey 2025 : राजगीर में भिड़ेंगे भारत और दक्षिण कोरिया
Headlines

Asia Cup Hockey 2025 : राजगीर में भिड़ेंगे भारत और दक्षिण कोरिया

September 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजगीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Rajgir : एशिया कप हॉकी 2025 का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज राजगीर के मैदान पर खेला जाएगा। फाइनल में आमने-सामने होंगी तीन बार की चैंपियन भारत (FIH रैंकिंग: 07) और पांच बार की विजेता व मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया (FIH रैंकिंग: 15)। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

सुपर-4 में हो चुका है भिड़ंत

सुपर-4 राउंड में भारत और कोरिया के बीच मुकाबला 2–2 से ड्रॉ रहा था। अब फाइनल में दोनों टीमें एशियाई हॉकी की बादशाहत के लिए उतरेंगी। भारत जहां खिताब छीनने की कोशिश करेगा, वहीं कोरिया उसे बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

Advertisement Advertisement

भारत की रणनीति और ताकत

भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन की रणनीति हाई प्रेसिंग और आक्रामक हॉकी पर आधारित है। टीम की ताकत उसके पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह और युवा जुगराज सिंह हैं।

  • मिडफील्ड में हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर की भूमिका अहम रहेगी।
  • फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, मंदीप सिंह, शिलानंद और सुखजीत गोल करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • गोलकीपर कृष्ण पाठक और सुरज करकरे की रोटेशन नीति से टीम का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।

घरेलू दर्शकों का समर्थन भी भारत के लिए अतिरिक्त ऊर्जा का काम करेगा।

कुछ कमजोरियां भी हैं :

भारत की कमजोरियों में फिनिशिंग में चूक, रिवर्स टॉमहॉक और सर्कल शॉट्स में सटीकता की कमी शामिल है। इसके अलावा, तेज़ काउंटर अटैक झेलते समय टीम दबाव में आ जाती है।

कोरिया की ताकत और चुनौतियां

कोरिया की टीम अनुशासित डिफेंस, तेज़ काउंटर अटैक और पेनल्टी कॉर्नर में माहिर मानी जाती है। अनुभवी खिलाड़ी दबाव में भी संतुलन बनाए रखते हैं।

  • जांग जोंगह्यून, किम जुंगहून और ली नामयोंग को भारत के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।
  • हालांकि, कोरियन टीम में आक्रामकता की थोड़ी कमी और लगातार गोल करने में दिक्कत देखी गई है।

अब तक का रिकॉर्ड : भारत को बढ़त

एशिया कप में अब तक भारत और कोरिया के बीच 21 मुकाबले हुए हैं :

  • भारत ने 10 जीते
  • कोरिया ने 2 जीते
  • 9 मुकाबले ड्रॉ रहे

हालांकि रिकॉर्ड भारत के पक्ष में हैं, लेकिन कोरिया की अनुशासित हॉकी और अनुभव को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

राजगीर में बना हॉकी का माहौल

राजगीर में दर्शकों का उत्साह टूर्नामेंट की सफलता का प्रतीक बन गया है। राज्य सरकार, खेल विभाग और हॉकी इंडिया के सहयोग से यह आयोजन बिहार में हॉकी के त्योहार जैसा बन गया है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और आयोजन सचिव रवींद्रन शंकरण की मेहनत की जमकर सराहना हो रही है।

सुपर-4 में भारत का शानदार प्रदर्शन

भारत ने सुपर-4 राउंड में चीन को 7–0 से हराकर अपनी दमदार तैयारी का प्रदर्शन किया। वहीं कोरिया ने अपने अनुशासित खेल के दम पर फाइनल में जगह बनाई।

आज का पूरा कार्यक्रम  :

  • 5वां–6ठा स्थान : जापान बनाम बांग्लादेश – 02:30 बजे
  • 3रा–4था स्थान : मलेशिया बनाम चीन – 05:00 बजे
  • फाइनल मुकाबला : भारत बनाम दक्षिण कोरिया – 07:30 बजे

इसे भी पढ़ें : “केरल से कश्मीर तक…” क्या बोल गए डिप्टी सीएम… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“केरल से कश्मीर तक…” क्या बोल गए डिप्टी सीएम… देखें
Next Article रांची के इस गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस की रेड, कई लड़कियां हिरासत में

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.