अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई ओम गर्ल्स हॉस्टल में की गई, जहां से पुलिस ने 10 युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की गई। इस दौरान हॉस्टल में मौजूद लड़कियों से पूछताछ की गई और कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए।
छापेमारी के समय सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थानेदार रूपेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस टीम ने हॉस्टल के कमरों की तलाशी ली और वहां रह रही लड़कियों से पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हॉस्टल संचालक की भूमिका क्या रही है और क्या यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी।
पुलिस ने हॉस्टल को अस्थायी रूप से सील कर दिया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एनका’उंटर, मा’रा गया 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अपटन

