Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 04:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘तैयार रहो, गोलियों की बरसात किधर से भी हो सकती है’, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल
Headlines

‘तैयार रहो, गोलियों की बरसात किधर से भी हो सकती है’, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल

June 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी परियोजना क्षेत्र में बीती रात हुई फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट और पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट में गिद्दी परियोजना में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कारोबारी आनंद जैन को खुली धमकी दी गई है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पोस्ट में लिखा गया है कि गिद्दी परियोजना में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग की ओर से ली जा रही है। साथ ही आनंद जैन को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि उन्होंने दिए गए संदेश को नहीं माना तो उनके परिवार, कर्मचारियों और मजदूरों को निशाना बनाया जा सकता है। लिखा गया है कि सब तैयार रहो, गोलियों की बरसात किधर से भी हो सकती है। पोस्ट में कई आपराधिक गिरोहों के नामों का भी जिक्र किया गया है।

auto

धमकी भरा पोस्टर भी किया गया पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है, जिसमें “राहुल दुबे गैंग” के नाम से आनंद जैन को अंतिम चेतावनी देने का दावा किया गया है। पोस्टर में कहा गया है कि अगली बार हमला सीधे घर या कार्यालय में किया जाएगा और परिवार तथा स्टाफ को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

बीती रात बूम बैरियर पर हुई थी फायरिंग

यहां याद दिला दें कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग कर दी थी। घटना के समय बूम बैरियर के अंदर वीरू नामक कर्मी मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली बूम बैरियर को भेदते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में भय का माहौल बन गया।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की घटना के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट और पोस्टर की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि पोस्ट किसने और कहां से साझा किया है।

इसे भी पढ़ें : बर्थडे सेलिब्रेट कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिवाइडर पार कर दीवार से टकराई, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबर्थडे सेलिब्रेट कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिवाइडर पार कर दीवार से टकराई, फिर…
Next Article पेलोडर के पहिए तले कुचलकर चालक की मौ’त, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.