अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एहतियात के तौर पर गुरुवार रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट (पूर्ण अंधेरा) लागू किया गया है। बाड़मेर जिला प्रशासन ने यह कदम संभावित हवाई हमले के खतरे को देखते हुए उठाया है। बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लोगों से अपील की है कि वे स्ट्रीट लाइट, घरेलू और बाहरी लाइटें पूरी तरह बंद रखें। साथ ही, रोशनी वाले सभी होर्डिंग और बैनर भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खासतौर से इनवर्टर को भी बंद रखने का आग्रह किया है ताकि पूरा क्षेत्र अंधेरे में रहे और किसी भी संभावित हवाई हमले से बचाव संभव हो सके।
टीना डाबी ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोग बीएसएफ और पुलिस प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करें और सभी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। इस संवेदनशील स्थिति में जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जोधपुर में भी जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने ब्लैकआउट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह जीवन रक्षक उपाय है। उन्होंने बताया कि पहला सायरन खतरे की चेतावनी देगा, जबकि दूसरा सायरन यह संकेत देगा कि खतरा समाप्त हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें, सभी प्रकार की लाइटें बंद रखें और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने दिवंगत शिक्षा मंत्री के बेटा-बहू को दिया आशीर्वाद
इसे भी पढ़ें : ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ले लिया बड़ा फैसला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : नौ मई से रांची रेल मंडल की 6 ट्रेनें रद्द… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची में धड़ाधड़ उतरी फोर्स, बजा सायरन और फिर हो गया ब्लैकआउट
इसे भी पढ़ें : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका की जमकर हो रही तारीफ… जानें

