Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भरे बाजार में सीसीएल कर्मी को मा’र दी गोली, मचा तहलका
Headlines

भरे बाजार में सीसीएल कर्मी को मा’र दी गोली, मचा तहलका

February 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाजार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan, Bhurkunda) : भुरकुंडा के जमुरिया बाजार सयाल उस वक्त तहलका मच गया जब बाइक सवार अपराधी ने एक सीसीएल कर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक गोलियों की आवाज गूंजी और पूरा इलाका दहल उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। गोली आज रात करीब आठ बजे मारी गयी है।

रोज की तरह चबूतरे पर बैठे थे, तभी आ धमका हमलावर

मिली जानकारी के मुताबिक, बरकाकाना में कार्यरत और सयाल निवासी सीसीएल कर्मी बिहारी राम रोज की तरह जमुरिया बाजार स्थित बीओआई बैंक के पास बने चबूतरे पर बैठे थे। आसपास सामान्य चहल-पहल थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक ने बिना ज्यादा बातचीत किए अचानक पिस्टल निकाली और सीधे बिहारी राम पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं कमर में लगी। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है।

auto

फायरिंग के बाद मचा तहलका

जैसे ही गोली चली, बाजार में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने तुरंत शटर गिरा दिए। कुछ मिनटों तक पूरा इलाका सहमा रहा। गोली मारने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गया। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत

शुरुआती दहशत के बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटाई और घायल बिहारी राम को उठाकर तुरंत एकेसी अस्पताल, भुरकुंडा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीसीएल अस्पताल, गांधीनगर रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद जमुरिया बाजार और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। लोग खुलेआम हुई इस फायरिंग से सहमे हुए हैं। रात होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। सूचना मिलते ही भुरकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : “लोगों का भरोसा टूटना नहीं चाहिए”… एसपी अजय की अधिकारियों को चेतावनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“लोगों का भरोसा टूटना नहीं चाहिए”… एसपी अजय की अधिकारियों को चेतावनी
Next Article भारत के लिए खुशखबरी, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.