Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 02:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “लोगों का भरोसा टूटना नहीं चाहिए”… एसपी अजय की अधिकारियों को चेतावनी
Headlines

“लोगों का भरोसा टूटना नहीं चाहिए”… एसपी अजय की अधिकारियों को चेतावनी

February 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ramgarh : सभागार में कुर्सियां सजी थीं, फाइलों का ढेर सामने था और माहौल गंभीर था। लेकिन इस बैठक में सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं हुई। बात हुई उन लोगों की, जो हर घटना के बाद पुलिस की ओर उम्मीद से देखते हैं। एसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई अपराध समीक्षा बैठक में फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़ और विस्फोट जैसे मामलों की समीक्षा तो हुई ही, लेकिन इसके बीच एक बात बार-बार दोहराई गई… “लोगों का भरोसा नहीं टूटना चाहिए।”

हर केस के पीछे एक परिवार की कहानी

बैठक में जब लंबित मामलों की चर्चा हो रही थी, तब साफ कहा गया कि हर केस के पीछे किसी का घर-परिवार जुड़ा होता है। किसी की कमाई लूट ली जाती है, किसी का सपना टूट जाता है, तो कहीं किसी की जिंदगी ही खत्म हो जाती है। एसपी अजय कुमार ने थानेदारों और ओपी प्रभारियों से कहा कि मामलों को सिर्फ फाइल की तरह न देखें। तेजी से अनुसंधान करें, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और पीड़ित परिवारों से संपर्क बनाए रखें।

जेल से छूटे अपराधियों पर नजर, ताकि फिर न टूटे किसी का घर

जेल से बाहर आए अपराधियों के मूवमेंट पर चौबिसों घंटे सर्विलांस के निर्देश दिए गए। साफ कहा गया कि अगर कोई संदिग्ध हरकत करता है तो तुरंत कार्रवाई हो। मकसद यह है कि कोई परिवार दोबारा उसी दर्द से न गुजरे। राज्य से बाहर छिपे आरोपियों के नाम-पते का सत्यापन भी तेजी से करने को कहा गया। “अपराधी चाहे जहां हो, कानून की पकड़ से दूर नहीं रहेगा,” यह संदेश बैठक में साफ दिखा।

त्योहारों में डर नहीं, खुशी का माहौल हो

आने वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए विशेष गश्ती और एंटी क्राइम अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया, ताकि लोग बिना डर के त्योहार मना सकें। ड्रंक एंड ड्राइव जांच भी तेज करने की बात कही गई, क्योंकि कई बार लापरवाही किसी परिवार की जिंदगी बदल देती है।

महिला और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खास जोर

बैठक का सबसे संवेदनशील हिस्सा महिला सुरक्षा को लेकर था। एसपी ने कहा कि रात में अगर कोई महिला, बच्चा या बुजुर्ग असुरक्षित महसूस करे तो पुलिस तुरंत मदद करे। जरूरत पड़े तो उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश सिर्फ कानून लागू करने का नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी संकेत था।

साइबर ठगी से लेकर मालखाना तक

साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। प्रतिबिंब ऐप से मिले संदिग्ध नंबरों की जांच और रक्षक ऐप के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त अफीम और मालखाना में रखी लावारिस संपत्तियों के जल्द निष्पादन की बात भी कही गई, ताकि व्यवस्था साफ और पारदर्शी बनी रहे।

भरोसा कायम रखने की कोशिश

हत्या, पोक्सो, महिला उत्पीड़न, लूट, डकैती, गृहभेदन और चोरी जैसे मामलों की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया गया। हिट एंड रन पीड़ितों को समय पर मुआवजा, डायल 112 शिकायतों का त्वरित समाधान और नए आपराधिक कानून के तहत ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग पर भी जोर दिया गया। बैठक में मौजूद अधिकारियों के चेहरों पर गंभीरता साफ दिख रही थी। अंत में संदेश साफ था… कानून-व्यवस्था सिर्फ अपराधियों को पकड़ने का नाम नहीं है, बल्कि आम लोगों के चेहरे पर भरोसे की मुस्कान बनाए रखने की जिम्मेदारी भी है।

इसे भी पढ़ें : सूने घर के ताले तोड़ते, चोरी के गहनों को देते ‘नयी शक्ल’, SP खोल गये पूरा राज… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में VIP नंबर बना स्टेटस सिंबल, दो महीने में बरसे पांच करोड़
Next Article भरे बाजार में सीसीएल कर्मी को मा’र दी गोली, मचा तहलका

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.