Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त की दो-टूक, जानें क्या
Headlines

बिहार SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त की दो-टूक, जानें क्या

August 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चुनाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : नेशनल मीडिया सेंटर में आज यानी रविवार को चुनाव आयेग ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची में सुधार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देते हुए विपक्ष के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार, 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला प्रत्येक नागरिक मतदाता बनने और मतदान करने का हकदार है।

बिहार में SIR की शुरुआत 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पिछले दो दशकों से राजनीतिक दल मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने की मांग करते रहे हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया है। इस प्रक्रिया में 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (BLA), मतदाता और बूथ स्तर के अधिकारियों ने मिलकर मसौदा सूची तैयार की है। यह सूची सभी राजनीतिक दलों के BLA से हस्ताक्षर करवाकर सत्यापित की गई है।

उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी, 10 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट और 20 लाख से अधिक पोलिंग एजेंट काम करते हैं। इतनी पारदर्शी प्रक्रिया में ‘वोट चोरी’ संभव नहीं है।” त्रुटियों को ठीक करने के लिए अगले 15 दिनों तक राजनीतिक दल और मतदाता फॉर्म भरकर सूचकांक में सुधार का सुझाव दे सकते हैं।

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना गलत 

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों के लिए निष्पक्ष है और इसके दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने चिंता जताई कि जमीनी स्तर पर BLA और मतदाताओं द्वारा सत्यापित दस्तावेज और वीडियो प्रशंसापत्र कुछ राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं तक नहीं पहुंच रहे या जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बिहार के सात करोड़ से अधिक मतदाता और चुनाव आयोग एकसाथ खड़े हैं। न तो आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जा सकता है और न ही मतदाताओं की।”

‘वोट चोरी’ जैसे शब्द संविधान का अपमान 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ‘वोट चोरी’ जैसे शब्दों को संविधान का अपमान करार देते हुए कहा कि बिना सबूत के आरोप लगाने वाले जवाब देने में असमर्थ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की तस्वीरों का बिना अनुमति उपयोग करना लोकतंत्र का अपमान है। चुनाव आयोग इन आरोपों से डरने वाला नहीं है और सभी वर्गों के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा।

मशीन-पठनीय सूची पर सुप्रीम कोर्ट का रुख 

ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में मशीन-पठनीय मतदाता सूची को मतदाताओं की निजता का उल्लंघन माना था। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 45 दिनों तक राजनीतिक दल कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद बेबुनियाद आरोप लगाना जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

पहली प्रेस वार्ता 

चुनाव आयोग ने बिहार में SIR शुरू होने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता बुलाई। सूत्रों के अनुसार, यह कदम विपक्ष के निराधार आरोपों का जवाब देने के लिए उठाया गया, खासकर जब राहुल गांधी बिहार में 16 दिन की ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से अपील की कि वे अगले 15 दिनों में मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारने में सहयोग करें, ताकि बिहार में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा शुरू’, लालू, राहुल और तेजस्वी ने जमकर साधा निशाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा शुरू’, लालू, राहुल और तेजस्वी ने जमकर साधा निशाना
Next Article गढ़वा में भयंकर बवाल, पुलिस टीम पर हम’ला

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.