अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : पटना में रक्षा बंधन और ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर CM नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी वाटिका में एक पेड़ को रक्षा सूत्र बांधा और पौधा लगाया। उनके साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी पेड़ को रक्षा सूत्र बांधा। CM ने बताया कि 13 अगस्त 2012 को उन्होंने इस दिवस की शुरुआत की थी, ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों, पौधों की रक्षा करें और अधिक से अधिक पौधरोपण करें। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पेड़ लगाना और उन्हें बचाना बेहद जरूरी है।
सरकार जल-जीवन-हरियाली समेत कई योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर रही है और राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन प्रयासों से लोगों में पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : सीता मइया का भव्य मंदिर बनेगा तीन साल में, गृहमंत्री और सीएम ने रखी आधारशिला
इसे भी पढ़ें : CM ने महिलाओं के लिए फ्री कर दी यह सेवा, रक्षाबंधन पर दिया तोहफा



