Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने पूरी की पिता शिबू सोरेन के “सात कर्म” की रस्म… देखें
Headlines

CM हेमंत ने पूरी की पिता शिबू सोरेन के “सात कर्म” की रस्म… देखें

August 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में पारंपरिक श्राद्ध कर्म के सातवें दिन “सात कर्म” की रस्म पूरी की। इस दौरान CM हेमंत सोरेन ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। श्राद्ध कर्म के सारे रीति रिवाज रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में किये जा रहे हैं।
इस दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया गया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शिबू सोरेन ने हमेशा झारखंड के लोगों के अधिकारों और पहचान के लिए संघर्ष किया, इसलिए उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके निधन से राज्य की राजनीति और सामाजिक जीवन में गहरा शोक छा गया है। अंतिम संस्कार के बाद से ही नेमरा गांव में लोगों का आना-जाना जारी है, जहां लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

auto

CM हेमंत सोरेन इन दिनों नेमरा में रहकर न केवल एक बेटे के रूप में अपने पारिवारिक दायित्व निभा रहे हैं, बल्कि वहीं से राज्य के प्रशासनिक कार्य भी पूरी निष्ठा के साथ संभाल रहे हैं। उनके इस समर्पण और प्रतिबद्धता की चर्चा जनता के बीच हो रही है। लोग इसे उनके मजबूत नेतृत्व और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी गहरी आस्था का प्रतीक मान रहे हैं। झारखंड में शिबू सोरेन को लेकर श्रद्धांजलि सभाओं का सिलसिला अभी भी जारी है और उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसम्राट चौधरी को मिली Z+ सिक्योरिटी, तेजस्वी और पप्पू यादव को मिला क्या… जानें
Next Article अब महज 24 रुपये में होगी टैक्स फाइलिंग, JIO ने कर दिया तगड़ा जुगाड़

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.