Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिशोम गुरु के दशकर्म में सीएम हेमंत ने कराया मुंडन, आंखों से छलके आंसू
Headlines

दिशोम गुरु के दशकर्म में सीएम हेमंत ने कराया मुंडन, आंखों से छलके आंसू

August 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi/Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म की रस्में पूरी विधि-विधान के साथ की जा रही हैं। शुक्रवार को उनके सीएम बेटे हेमंत सोरेन ने दशकर्म की प्रक्रिया के तहत बड़का नाला घाट पर पारंपरिक मुंडन संस्कार पूरा किया। इस दरम्यान सीएम के आंखों से आंसू छलक उठे। इस मौके पर उनके भाई और दुमका के विधायक बसंत सोरेन, सीएम के दोनों बेटे, भतीजे और परिवार के अन्य सभी पुरुष सदस्यों ने भी मुंडन की रस्म निभाई।

सीएम हेमंत सोरेन अपने दिवंगत पिता के प्रति पुत्रधर्म निभाने के साथ-साथ इस पूरे समय राजधर्म और सेवा धर्म का भी निर्वहन कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, दशकर्म की रस्म शुरू करने से पहले उन्होंने राष्ट्रधर्म निभाते हुए अपने पैतृक गांव नेमरा में बने पक्के हेलीपैड के पास पहली बार ध्वजारोहण किया और पूरे राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

auto

दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रोजाना हजारों लोग नेमरा पहुंच रहे हैं और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। गांव में इन दिनों गहरी शोक भावना के साथ साथ श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दशकर्म…

झारखण्डी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को समर्पित…

झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित…

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! pic.twitter.com/xgyxli5vi2

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में 16 अगस्त (शनिवार) को संस्कार भोज का आयोजन होगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लगभग 10 किलोमीटर तक सड़क किनारे लाइटें लगाई गई हैं और गांव जाने वाले मार्ग में अस्थायी डिवाइडर बनाए गए हैं, ताकि यातायात सुचारू रूप से चले।

दशकर्म…

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! pic.twitter.com/YDIncN2FdJ

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025

संस्कार भोज में राज्य के विभिन्न जिलों से लाखों लोगों के आने की संभावना है। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें : श्राद्ध कर्म के दौरान CM हेमंत ने पैतृक गांव नेमरा में फहराया तिरंगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल
Next Article “ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…”

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.