Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 27 April, 2026 • 11:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष शनिवार को झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिरमटोली से कांटा टोली को जोड़ने वाली कनेक्टिंग फ्लाईओवर योजना की कार्य प्रगति को लेकर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि भू-अर्जन से जुड़ी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर काम में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भू-अर्जन में तेजी लाने को कहा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर निर्माण में भू-अर्जन सबसे अहम हिस्सा है और अगर यही प्रक्रिया लंबी खिंचती रही तो परियोजना भी प्रभावित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर भू-अर्जन की कार्रवाई को समय पर पूरा करें, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

Advertisement Advertisement

करम टोली से साइंस सिटी तक नए फ्लाईओवर पर भी चर्चा

बैठक में सीएम और अधिकारियों के बीच करम टोली से साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण योजना को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम ने इस योजना को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि राजधानी में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ट्रैफिक प्लानिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में नए कनेक्टिंग रूट और फ्लाईओवर की योजनाएं समय रहते तैयार कर जमीन पर उतारनी होंगी।

डिवाइडर के अनावश्यक कट्स बंद करने का निर्देश

सीएम ने रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सड़कों पर लगे कई डिवाइडरों में अनावश्यक कट्स हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी अनावश्यक कट्स की पहचान कर उन्हें बंद कराया जाए, ताकि यातायात को नियंत्रित और सुरक्षित बनाया जा सके।

रांचीवासियों को बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था देना प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सरकार का लक्ष्य है कि रांचीवासियों को बेहतर और सुगम यातायात व्यवस्था मिले। इसके लिए सड़क, फ्लाईओवर और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाओं को गंभीरता से लागू किया जा रहा है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा, मुख्य अभियंता सीडीओ विजय रंजन, उप सचिव प्रबंधन विक्रम प्रताप सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
Next Article ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

Related Posts

अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
जॉब/एजुकेशन

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.