Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 12:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 16 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान, हर दरवाजे पहुंचेगी मेडिकल टीम
Headlines

16 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान, हर दरवाजे पहुंचेगी मेडिकल टीम

July 10, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भर में एक बार फिर से विशेष संचारी रोग अभियान की शुरूआत एक जुलाई से की जा चुकी है। अब 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। हाई रिस्क क्षेत्रों व दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाएगी। अभियान के माध्यम से जागरूकता, इलाज और सुविधाओं के उच्चीकरण के साथ साथ स्टाफ की तैनाती को एक अभियान चलाकर गति दी जा रही है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दस्तक अभियान में मेडिकल टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आशा वर्कर के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे। टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अगर सर्वे के दौरान ऐसे मरीज मिलते हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी।

auto

इसके अलावा अभियान में कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाने का निर्देश भी दिया गया है। दस्तक अभियान के तहत टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराई जाएगी। सीएम ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। इस बात को चिकित्सा विभाग सुनिश्चित करें।

आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर करेंगी हेल्थ सर्वे
प्रवक्ता ने बताया कि मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण और दिव्यांग, कुपोषित बच्चों की खोज के लिए इस अभियान को शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर हेल्थ सर्वे करेंगी। खांसी-जुकाम जैसे लक्षण वाले मरीजों के साथ ही मलेरिया, डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियों के मरीजों की तलाश करेंगी। अगर सर्वे के दौरान ऐसे मरीज मिलते हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अभियान मे कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है। दस्तक अभियान के तहत टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराई जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार से दिल्ली तक की यात्रा कराएगा उप्र का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
Next Article रांची का माहौल एक बार फिर खराब करने की कोशिश

Related Posts

Headlines

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
Headlines

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.