Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 03:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार से दिल्ली तक की यात्रा कराएगा उप्र का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
Headlines

बिहार से दिल्ली तक की यात्रा कराएगा उप्र का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

July 10, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वासियों को आने वाले समय में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बिहार से लेकर दिल्ली तक का सफर कराएगा। इसके लिए नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बलिया से बक्सर तक 134 किमी लंबा बनाने जा रही है। इसके लिए एनएचएआई ने डीपीआर बनाना शुरू कर दिया है और भूमि अधिग्रहण के लिए समिति का गठन हो चुका है। एनएचएआई ने यूपीडा को भूमि अधिग्रहण के लिए पांच सौ करोड़ रुपये भी दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में लखनऊ से गाजीपुर तक 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया था, जिसका लोकार्पण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिहार को जोड़ने के लिए एनएचएआई ने कार्य शुरू कर दिया है और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बलिया से बक्सर तक 134 किमी लंबा बनाने जा रहा है। इसमें एनएचएआई गाजीपुर से बलिया तक 117 किमी और बलिया में ही गंगा पुल के पास से 17 किमी का भरौली से बक्सर के लिए भी सड़क देगा। सभी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लिंक किया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिहार के बक्सर और मांझीघाट से भी ट्रैफिक आएगा। परियोजना के पूरा होने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात काफी बढ़ जाएगा।

auto

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि भूमि खरीद के लिए हाल ही में एनएचएआई और यूपीडा के बीच एक एमओयू भी हुआ है। परियोजना के निर्माण के लिए गाजीपुर और बलिया जिले में भूमि खरीद यूपीडा करेगा। भूमि खरीद के लिए अनुमोदन समिति का गठन हो चुका है। 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत होने पर परियोजना के लिए खरीदी जाने वाली भूमि की दर और कुल भूमि मूल्य पर एनएचएआई के अधिकारी अनुमोदन देंगे। भूमि खरीद के लिए धनराशि एनएचएआई यूपीडा को देगी। कृषकों और भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि खरीद के बाद परियोजना के लिए अवशेष भूमि के अर्जन की कार्यवाही एनएचएआई करेगी।

राजस्व अधिकारियों के साथ यूपीडा करेगा समन्वय

प्रवक्ता ने बताया कि गाजीपुर से बलिया मांझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण के लिए गाजीपुर और बलिया जिले में भूमि खरीद के लिए संबंधित जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ यूपीडा समन्वय करेगा। जिले स्तर के राजस्व अधिकारियों की ओर से किसानों और भू-स्वामियों से सम्पर्क करके आपसी सहमति से भूमि खरीद शीर्ष प्राथमिकता पर होगी। यूपीडा के अधिकारियों की ओर से हर समस्या का तात्कालिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेलीकॉप्टर से फूल बरसा कर होगा कांवड़ियों का स्वागत
Next Article 16 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान, हर दरवाजे पहुंचेगी मेडिकल टीम

Related Posts

Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
Headlines

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.