Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DC ने चुटकी में सॉल्व कर दिया किसानों का प्रॉबलम… जानें क्या
Headlines

DC ने चुटकी में सॉल्व कर दिया किसानों का प्रॉबलम… जानें क्या

July 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : बाकारो DC अजय नाथ झा ने सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो गांव पहुंचे। उन्होंने खेतों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और धान के बीचड़ा एवं रोपनी कार्य की स्थिति का जायजा लिया। खेतों में जाकर उन्होंने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक महिला किसान सावित्री देवी ने DC अजय नाथ झा को बताया कि उसे जो बीज मिला था, वह खराब हो गया। किसान कमलेश महतो ने भी बताया कि विभाग से उसे बीज नहीं मिला, जिस कारण बाजार से बीज खरीदकर खेत में डाला, लेकिन वह भी खराब हो गया। इस पर DC ने तत्काल जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 24 घंटे के भीतर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए। DC ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्थानीय स्तर पर धान बीज का एक पूल तैयार किया जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर त्वरित वितरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि रोपनी कार्य में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने आवश्यक बीज की मात्रा और उपलब्धता का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

प्रगति पर रहेगी सतत निगरानी

धान रोपनी और बीज वितरण की स्थिति की निगरानी के लिए उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर मदद के लिए तत्पर है।

auto

बीज विक्रेताओं पर नजर और सख्त कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने बीज विक्रेताओं पर निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहीद, प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वरदयाल कुमार महतो, अंचलाधिकारी नरेश कुमार वर्मा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह एवं बीटीएम चंद्रपुरा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : कल झारखंड के इस जिले में बंद रहेंगे तमाम स्कूल, डीसी का आदेश जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना, कब करेंगे लैंड… जानें
Next Article राजधानी में एनका’उंटर, लूटकांड के संदेही को लगी गो’ली

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.