अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार की राजधानी पटना गोलियों की तड़तड़हट से गूंज उठी। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हो गया था। इस एनकाउंटर में भाग रहे एक अपराधी को गोली लगी और वह जख्मी हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा है। एनकाउंटर बीती रात पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानी तालाब थाना इलाके में हुई। जख्मी लड़के का नाम सुरज कुमार और उसके साथी का नाम आलोक कुमार बताया गया। इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और चांर जिंदा गोलियां जब्त की गयी है।
वारदात को लेकर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रानी तालाब थानेदार प्रमोद कुमार को सूचना बीते महीने पान दुकानदार सनी कुमार के साथ हुए लूट कांड का संदेही गुनहगार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है। मिली इंफॉर्मेशन पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम लूटकांड के संदेही गुनहगारों को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही संदेही गुनहगारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। जिसमें सूरज कुमार के पैर के पास गोली लगी और वह जख्मी हो गया। वहीं, दूसरा अपराधी भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें : DC ने चुटकी में सॉल्व कर दिया किसानों का प्रॉबलम… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना, कब करेंगे लैंड… जानें
इसे भी पढ़ें : कल झारखंड के इस जिले में बंद रहेंगे तमाम स्कूल, डीसी का आदेश जारी
इसे भी पढ़ें : 2011 में पुलिस जवान के पेट में बम प्लांट करने के वास्ते ले गया था एक्सपर्ट को, अब साथियों संग धराया
इसे भी पढ़ें : इजराइल ने किया हवाई हमला, हमास के तीन खूंखार आतंकवादी समेत 10 ढेर
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का EC पर बड़ा आरोप, कहा – फर्जी तरीके से अपलोड हो रहा फॉर्म



