Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कर्ज के पैसों ने ली जान, 48 घंटे में खुला राज, SP क्या बता गये… देखें
Headlines

कर्ज के पैसों ने ली जान, 48 घंटे में खुला राज, SP क्या बता गये… देखें

January 3, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीयूष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर्ज के पैसों को लेकर हुए लफड़े में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम समीर अंसारी, साहिल टुडू, राम मुर्मू और नरेश मरांडी बताये गये। समीर अंसारी रामगढ़ के पतरातू का रहने वाला है। साहिल टुडू और राम मुर्मू रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बरवाटोली के रहने वाले हैं। वहीं, नरेश मरांडी का घर हजारीबाग के बड़कागांव में है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है।

रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव

रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि 30 दिसंबर को पतरातु थाना क्षेत्र के हफुआ गांव निवासी मो. एकराम ने बुढ़मू थाना में लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने बताया था कि उनके भतीजे पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को सरईदाह करमबोहा नदी के पास रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक के नजदीक फेंक दिया गया था। इस आधार पर बुढ़मू थाना कांड संख्या 82/25 दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर की देखरेख में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

दो संदेही पहले धराये

2 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि इस हत्याकांड में शामिल संदेही छापर बरवाटोली इलाके में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर समीर अंसारी और साहिल टुडू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

ढाई लाख रुपये का था उधार

एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि समीर अंसारी ने पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया कि उसने करीब छह महीने पहले पीयूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। पीयूष लगातार पैसे वापस मांग रहा था और दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर समीर ने साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हथियार बरामद, चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने आगे की कार्रवाई में राम मुर्मू को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार नरेश मरांडी के घर से बरामद किए गए। नरेश मरांडी हजारीबाग जिले के बड़कागांव का रहने वाला है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हथियार, बाइक और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मैगजीन लगा देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7.56 बोर की पांच जिंदा गोलियां, 315 बोर की चार जिंदा गोलियां, पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है।

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इस कांड के खुलासे में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, मांडर सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा, बुढ़मू थाना के एसआई संजीव कुमार, प्रभाष कुमार रवानी, एएसआई रण विजय सिंह और अमृत मेहता की भूमिका सराहनीय रही। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एसपी प्रवीण पुष्कर क्या बता गये… देखें

कर्ज के पैसों ने ली जान, 48 घंटे में खुला राज, रांची के रुरल SP प्रवीण पुष्कर क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/QtcPlVu6Zd

— News Samvad (@newssamvaad) January 3, 2026

इसे भी पढ़ें : झारखंड नगर निकाय चुनाव : मेयर और पार्षद के लिए एक ही बैलेट बॉक्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड नगर निकाय चुनाव : मेयर और पार्षद के लिए एक ही बैलेट बॉक्स
Next Article सही-सलामत लौटें घर… इसके लिए रांची में बड़ा अभियान… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.