अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व विधायक एवं अपने बड़े भाई स्व दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। सीएम हेमंत आज नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने स्व दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
CM ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्व दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा समाज के हित के लिए काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी लोग यहां एकत्रित होकर स्व० दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे उनके आदर्शों को याद रखें और समाज के उत्थान के लिए काम करें।
इस अवसर पर कई सामाजिक और राजनीतिक नेता भी उपस्थित थे और उन्होंने स्व० दुर्गा सोरेन की स्मृति में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read : बाइक सवार दो लड़कों को रोकी पुलिस तो हुआ बड़े खेल का खुलासा

