अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Sitamarhi : बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार को सुबह-सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीतामढ़ी जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम ने कुख्यात कपूर झा गैंग के तीन शूटरों—राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवारा में डोरा पुल के पास छिपाए थे। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को हथियार बरामद करने के लिए उस स्थान पर ले गई। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बदमाशों ने छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने दो लोडेड अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं।
सीतामढ़ी पुलिस ने मीडिया को बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने यह भी कहा कि सीतामढ़ी पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है।
इसे भी पढ़ें : भरोसे के “कर्ज” ने दे दी भयानक मौ’त, दोस्त बने का’तिल



