Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सारंडा में IED ब्लास्ट के बाद एनका’उंटर, हवलदार को लगी गोली
Headlines

सारंडा में IED ब्लास्ट के बाद एनका’उंटर, हवलदार को लगी गोली

March 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सारंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान बड़ी मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में कोबरा बटालियन के हवलदार विक्रम यादव को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उनके पेट में लगी है, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। साथियों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और हालात की गंभीरता को देखते हुए एयर लिफ्ट कर रांची भेज दिया गया। फिलहाल उनका इलाज रांची के राज अस्पताल में चल रहा है।

आईईडी ब्लास्ट के बाद भड़की मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल सारंडा के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान पहले आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक घायल हो गए। इसके बाद इलाके में सर्च और तेज किया गया। तभी जंगल के भीतर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इसी दौरान हवलदार विक्रम यादव को गोली लग गई। गोली लगते ही उनके साथी जवान उन्हें कवर देते हुए पीछे लाए। मौके पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें तुरंत रांची भेजा गया।

auto

इलाके में हाई अलर्ट

लगातार हो रही घटनाओं के बाद सारंडा में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते को आगे बढ़ाया गया है और हर कदम फूंक फूंक कर रखा जा रहा है। जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

15 दिनों में तीसरी बड़ी घटना

सारंडा में पिछले पंद्रह दिनों के भीतर यह तीसरी बड़ी घटना है। जनवरी में एक साथ 17 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से जंगल में हालात ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। नक्सलियों ने कई जगहों पर जमीन के अंदर आईईडी लगा रखे हैं। इससे पहले भी दो ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है और एक घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें : सारंडा जंगल में भोरे-भोर IED ब्लास्ट, सहायक कमांडेंट जख्मी, एयरलिफ्ट 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article24 घंटे में दागे 1200 बम, खामेनेई की मौ’त के बाद दुबई तक पहुंची जंग की आंच
Next Article राजधानी में एनका’उंटर, शार्प शूटर को दौड़ाकर मा’री गोली

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.