Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गैंगस्टर चंदन मिश्रा को गोली मा’रने वाले शू’टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर, दो जख्मी
Headlines

गैंगस्टर चंदन मिश्रा को गोली मा’रने वाले शू’टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर, दो जख्मी

July 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ara (Bihar) : भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा एनकाउंटर हुआ। यह एनकाउंटर चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े अपराधियों के साथ हुई। अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस और STF की संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस एनकाउंटर में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े तीन अपराधी बिहियां क्षेत्र में कटिया रोड के पास मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर STF और बिहियां पुलिस ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने जब आरोपियों को सरेंडर करने को कहा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में घायल दो अपराधियों की पहचान बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरे आरोपी अभिषेक कुमार को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। बलवंत बक्सर जिले के लिलाधरपुर गांव का रहने वाला है, रवि रंजन भोजपुर के चकड़ही गांव का, और अभिषेक परसिया गांव, चक्की थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

बलवंत चंदन मिश्रा हत्याकांड का नामजद आरोपी है। मृतक के पिता ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। 17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की अस्पताल के कमरे में ही पांच शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड के पीछे शेरू गैंग का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक मेन शूटर तौसीफ समेत चार आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। भोजपुर SP राज ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 31 हार्डकोर नक्सली ढेर, 450 IED और 12 हजार किलो राशन बरामद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया रिजाइन, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
Next Article IAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने किया रिजाइन, लड़ सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.