Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया रिजाइन, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
Headlines

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया रिजाइन, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

July 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीती रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे पत्र में बताया कि उनका यह निर्णय चिकित्सीय परामर्श पर आधारित है। अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उन्हें इस कार्यकाल में बहुत कुछ सीखने को मिला।

धनखड़ ने सांसदों से मिले स्नेह, विश्वास और सम्मान को अपनी स्मृतियों में सहेजने की बात कही। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए मिले अनुभवों और ज्ञान को अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति और ऐतिहासिक बदलावों का साक्षी बनना उनके लिए गर्व की बात रही। अपने पत्र में उन्होंने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और देश के उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास जताया।

यहां याद दिला दें कि जगदीप धनखड़ 11 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत इस्तीफा दिया है। उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभालने से पूर्व वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और राजस्थान से सांसद रह चुके हैं। उपराष्ट्रपति के रूप में वे राज्यसभा के सभापति की भूमिका भी निभा रहे थे।

इसे भी पढ़ें : पुलिस की वर्दी में किडनैपिंग का खेल, टारगेट होते थे सिर्फ साइबर क्रिमिनल्स… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, मंत्री बोले- ये हेमंत सरकार की साहसी निर्णयों का परिणाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 22 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article गैंगस्टर चंदन मिश्रा को गोली मा’रने वाले शू’टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर, दो जख्मी

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.