Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लैंडिंग के वक्त लगी आग, दो टुकड़ों में बंटी प्लेन, 30 लोगों की दर्दनाक मौत
Headlines

लैंडिंग के वक्त लगी आग, दो टुकड़ों में बंटी प्लेन, 30 लोगों की दर्दनाक मौत

December 25, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्लेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : कजाखस्तान के अक्तौ शहर में एक प्लेन दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विमान अजरबैजान एययलाइंस का था, बाकू से ग्रोज्नी (रूस) जा रहा था। प्लेन में कुल 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य थे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन से पक्षियों के झुंड के टकराने (बर्ड स्ट्राइक) के कारण पायलट को आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। इसी कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ।

समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ के मुताबिक, प्लेन के कंट्रोल सिस्टम और बेक-अप सिस्टम के फेल होने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग का फैसला किया। विमान से एक पक्षियों का झुंड टकराया, जिसके बाद पायलट ने अक्तऊ हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की। समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने भी रूस के विमानन वॉचडॉग की प्रारंभिक जानकारी के हवाले से कहा कि पायलट ने पक्षियों के टकराने के बाद लैंडिंग का फैसला किया।

लैंडिग के वक्त लगी आग, दो टुकड़ों में बंटी प्लेन, 30 लोगों की दर्दनाक मौत, Video कजाखस्तान का बताया जा रहा है।#Kazakhstan #planecrash #Kazakistan #KazakhstanPlaneCrash pic.twitter.com/OU1fcYUdTt

— News Samvad (@newssamvaad) December 25, 2024

दुर्घटना के बाद स्थिति काफी भयावह थी। विमान तेजी से अक्तौ हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर दूर जमीन पर टकराया। जैसे ही विमान जमीन से टकराया, उसमें आग लग गई। जिसके बाद कुछ समय तक विमान जलता रहा। कजाखस्तान के आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान को तेजी से गिरते हुए देखा जा सकता है। कजाखस्तान के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान में 37 यात्री अजरबैजान, 6 कजाखस्तान, 3 किर्गिस्तान, 16 रूस से थे।

कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक, विमान दुर्घटना के बाद 32 जीवित बच गए और जिनमें से 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक 11 साल की लड़की और 16 साल का लड़का भी शामिल है। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थानीय आपातकालीन सेवाएं मदद में जुटी हैं। एक वीडियो में कुछ जीवित बचे लोगों को मलबे से निकालते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक बुजुर्ग आदमी खून से सना हुआ दिखाई दे रहा है और एक लड़की मलबे के पास खड़ी है।

इसे भा पढ़ें : कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 26 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान

इसे भा पढ़ें : जियो पेमेंट्स बैंक में खाता खोलें और पाएं 5,000 रुपए के गिफ्ट वाउचर्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में दो रोज घना कोहरा, फिर दो रोज बारिश… जानें कब
Next Article औरंगाबाद के हथियार से होने वाला था रांची में कांड, गिरफ्तार शख्स ने खोला राज

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.