अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : शराब घोटाला मामले के आरोपी IAS अधिकारी विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य सरकार के आदेश पर कार्मिक विभाग ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इन दोनों अधिकारियों को बीते 20 मई की तारीख से सस्पेंड किया गया है। यहां याद दिला दें कि बीते 20 मई को ही दोनों अधिकारियों को ACB ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद बीते कल यानी बुधवार को ACB की स्पेशल कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया था। आज ACB की टीम दोनों अधिकारियों से पूछताछ कर रही थी। इसी दरम्यान दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।
बता दें कि इन दोनों से पहले इस घोटाले के दो और आरोपियों को निलंबित किया गया है। इनमें झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों को बीते 21 मई से निलंबित किया गया है। झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड कम्पनी में सुधीर कुमार पहले रांची में महाप्रबंधक सह वित्त पद पर थे। सुधीर कुमार दास वर्तमान में कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक पद पर तैनात थे। दोनों ही ACB के द्वारा गिराफ्तार किए जाने के बाद से होटवार जेल में बंद हैं।
इसे भी पढ़ें : चार राज्यों के 373 चुनाव पदाधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू, CEC बोले… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : बढ़ते कोरोना को लेकर रांची DC ने लोगों को दी सलाह… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से वित्त आयोग की टीम ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इसे भी पढ़ें : भारत में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना का नया वैरियंट, एक हफ्ता में तीन गुना बढ़े मामले
इसे भी पढ़ें : पर्यावरण के प्रति लोगों को जगाने के लिए JESA उठा रहा अनाखो कदम… जानें क्या

