अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : ग्राम सेवक वतन कुमार को ACB की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथ दबोचा गया है। WLV यानी ग्राम सेवक वतन कुमार पाकुड़ के जमशेरपुर पंचायत में पोस्टेड है। दुमका ACB की टीम ने वतन कुमार को पाकुड़ स्थित दफ्तर से उसे दबोचा है। ACB के DSP मुनु टुडू ने बताया कि असिकुल नाम के एक शख्स ने ग्राम सेवक के खिलाफ शिकायत की थी। असिकुल ने एसीबी को बताया था कि सिंचाई कूप निर्माण कराने के एवज में उससे ग्राम सेवक ने 20 हजार रुपये बतौर घूस मांगी थी। वह घूस नहीं देना चाहता था, इस चलते एसीबी के पास पहुंच गया। ACB की टीम ने जांच में मामला सही पाया। इसके बाद असिकुल को 10 हजार रुपये देकर ग्राम सेवक के पास भेज दिया। ग्राम सेवक ने जैसे ही असिकुल से घूस के पैसे अपने हाथों में लिया, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। घूसखोर ग्राम सेवक वतन कुमार को एसीबी की टीम अपने साथ दुमका ले गयी।
इसे भी पढ़ें : छुरा के दम पर लूट, पुलिस ने तीन को उठाया
इसे भी पढ़ें : 4 PM यूट्यूब चैनल पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, क्या है इल्जाम… जानें
इसे भी पढ़ें : 1200 में तय हुआ सेज सजाने का सौदा, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने की पथ निर्माण विभाग के योजनाओं की समीक्षा, बोले- हम चाहते हैं कि…
इसे भी पढ़ें : भूख-प्यास से तड़पती महिला नक्सली भोरे-भोर पहुंची SP के घर, फिर…
इसे भी पढ़ें : रातभर AC में सोना हो सकता है खतरनाक, सांस से लेकर आंख तक को असर
इसे भी पढ़ें : जेठानी की जमीन पर बांधी बकरी, फिर देवरानी के साथ जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : आतंकियों को मिलेगी कल्पना से बड़ी सजा… मिट्टी में मिलाने के वक्त आ गया है : PM



