Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग में भोरे-भोर चली ताबड़तोड़ गो’लियां, तीन हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा
Headlines

हजारीबाग में भोरे-भोर चली ताबड़तोड़ गो’लियां, तीन हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा

September 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हजारीबाग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Hazaribagh : झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।

कैसे हुई मुठभेड़

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरहर इलाके में नक्सली संगठन का बड़ा दस्ता सक्रिय है। इसी आधार पर हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में तीन बड़े नक्सली ढेर हो गए।

बरामद हथियार

मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए। वहीं, मौके से तीन अत्याधुनिक एके-47 राइफल भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

कौन-कौन मारा गया

1. सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश – माओवादी संगठन का केंद्रीय कमेटी सदस्य और झारखंड में नक्सली गतिविधियों का बड़ा चेहरा। इस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

2. रघुनाथ हेंब्रम – झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

3. वीर सेन गंझू – कमेटी का सक्रिय सदस्य, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सलियों को तीखी चोट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सफलता से नक्सलियों को गहरी चोट पहुंची है। सहदेव सोरेन और उसके सहयोगियों के मारे जाने के बाद संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। आने वाले दिनों में इलाके में नक्सलियों की पकड़ और कमजोर होगी।

इसे भी पढ़ें : उपभोक्ता अधिकार और जागरूकता को मिला नया दिशा-निर्देश… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 15 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने बिहार के लिए कर दिया बड़ा ऐलान… जानें क्या

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.