Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 01:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत सरकार ने HC के लिए घटिया सुरक्षा उपकरण खरीदे, सुरक्षा से किया खिलवाड़ : प्रतुल
Headlines

हेमंत सरकार ने HC के लिए घटिया सुरक्षा उपकरण खरीदे, सुरक्षा से किया खिलवाड़ : प्रतुल

June 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रतुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर उच्च न्यायालय की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि अब जमीन घोटाला, टेंडर घोटाला और खनन घोटाला के बाद सुरक्षा घोटाला भी हो गया। प्रतुल मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना टेंडर के हेमंत सोरेन सरकार ने हाई कोर्ट के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी की । खरीदने के पहले उपकरणों की जांच नहीं हुई। लेकिन खरीद के बाद स्पेशल ब्रांच के डीआईजी की अध्यक्षता में टेक्निकल टीम का गठन हुआ। इस टेक्निकल टीम ने 18 जून, 2024 को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
प्रतुल ने कहा कि जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया कि खरीदे गए चार उपकरणों में से तीन उपकरण टेस्ट में बिल्कुल फेल कर गए। जमीन के अंदर गाड़े डेटोनरेटर को डिटेक्ट करने वाला डीप सर्च माइन ,मेटल डिटेक्टर को बेकार पाया गया और वह जमीन के अंदर आईईडी और बम को डिटेक्ट नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के लिए खरीदे गए अंडर व्हीकल सर्च मिरर ,जिससे शीशे के जरिए गाड़ी के चेसिस के नीचे लगे बम की जांच होती है, उसे भी बेकार पाया गया। यह उपकरण भी गाड़ी के नीचे आईईडी और बम को डिटेक्ट नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि हाई एक्सप्लोसिव, टीएनटी को डिटेक्ट करने वाला एक्सप्लोसिव वेपर डिटेक्टर भी पूरे तरीके से रिपोर्ट में गड़बड़ पाया गया और यह कुछ भी डिटेक्ट नहीं कर पाया।
प्रतुल ने कहा कि राज्य की सर्वोच्च संस्था उच्च न्यायालय में सुरक्षा के साथ कहीं ना कहीं खिलवाड़ हो रहा है। टेक्नोलॉजी हमेशा समय के साथ बदलती रहती है। इसलिए सुरक्षा उपकरण को भी अपडेट किया जाता है। लेकिन यहां तो एक वर्ष पूर्व खरीदे गए सुरक्षा उपकरण ही फेल पाए गए। उन्होंने कहा कि मामला जून 2024 में प्रकाश में आया। लेकिन राज्य सरकार 1 वर्ष से इसको दबा कर बैठी है। अभी तक संबंधित कंपनी और अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राज्य सरकार अविलंब उच्च न्यायालय की सुरक्षा को दुरुस्त करे

प्रतुल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह अविलंब उच्च न्यायालय की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएं। अगर आवश्यकता पड़ी तो केंद्रीय गृह मंत्रालय या सम्बंधित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से संपर्क कर उच्च न्यायालय में अत्यधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी संवैधानिक संस्था की सुरक्षा को हल्के में ना ले। घटिया उपकरण सप्लाई करने वाले एजेंसी पर भी कार्रवाई करे।
इसे भी पढ़ें : फुल एक्शन मोड में DC भजंत्री, कई को किया शो कॉज, मची खलबली
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में दो रोज तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कब-कब… जानें
Next Article जब देर रात अचानक रिम्स का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, क्या हुआ… जानें

Related Posts

Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.