Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कागज लाएं, घोटाले साबित हुए तो झारखंड छोड़ दूंगा : हेमंत सोरेन
Headlines

कागज लाएं, घोटाले साबित हुए तो झारखंड छोड़ दूंगा : हेमंत सोरेन

February 5, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत सोरेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन को मेरे पार्टी और सभी सहयोगी का पूरा समर्थन है। देश की यह पहली घटना है, जब किसी मुख्यमंत्री को राजभवन में गिरफ्तार किया गया हो। सोरेन ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आठ एकड़ जमीन मेरे नाम से है तो कागज लाएं। अगर मुझ पर घोटाले साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा, साबित करें कि वो जमीन मेरे नाम पर है। इनकी एक-एक बात का जवाब माकूल तरीके से दिया जायेगा।

31 जनवरी को देश के लोकतंत्र में काला अध्याय जुड़ा

Advertisement

हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी की काली रात लोकतंत्र की काली रात थी। 31 जनवरी को देश के लोकतंत्र में काला अध्याय जुड़ा है। देश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहली घटना है और इस घटना को अंजाम देने में कहीं ना कही राजभवन भी शामिल रहा है, जिस तरीके से यह घटना घटी है, मैं काफी अचंभित हूं। मैं एक आदिवासी वर्ग से आता हूं। नियम कानून का थोड़ा अभाव रहता है। बैद्धिक क्षमता अभी हमारे पास विपक्ष जितनी नहीं है। लेकिन सही गलत की समझ हर इंसान और जानवर भी रखता है। हेमंत सोरेन ने कहा कि 2022 से ही गिरफ्तारी के पकवान को धीमी आंच में पकाया जा रहा था। पकवान पकने को तैयार नहीं था, लेकिन जैसे-तैसे सुनियोजित तरीके से गिरफ्त में ले लिया गया।

#WATCH रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “… 31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। मेरे संज्ञान में 31 तारीख की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की… pic.twitter.com/eqb7RlOKDp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2024

मैं आंसू नहीं बहाऊंगा

हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा। भाजपा ने ना अपने आदिवासी मुख्यमंत्री का पांच साल पूरा करने दिया और न मुझे पूरा करने दिया। इनकी मानसिकता यही है। इन्हें साल 2019 से ही भ्रष्टाचार नजर आने लगा। इनको 2000 से भ्रष्टाचार नजर नहीं आया। सोरेन ने कहा कि यहां के हर जिले के आदिवासी ने अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ी है। आजादी की लड़ाई लड़ी है। यह लोग तो बाहर से आए हैं। यहां के है ही नहीं। सोरेन ने कहा कि हमने सिर झुका कर चलना नहीं सीखा। इसी का नतीजा भुगत रहा हूं। जब सरसों में ही भूत है तो भूत भागेगा कहां से। मेरे हवाई जहाज में चलने, पांच सितारा होटल में ठहरने और मेरे बीएमडब्ल्यू कार में घूमने से इन्हें दिक्कत होती थी। पूरे देश में आदिवासी-दलिक सुरक्षित नहीं है। विशेष कर झारखंड में वो सुरक्षित नहीं है। उनकी नजर यहां के खनिज संपदा पर है। मेरे रहते इन्हें फूंक फूंक कर कदम रखना पड़ता था।

फिर से समय लौटेगा, मैं फिर आऊंगा, इंतजार करें

सोरेन ने कहा कि झारखंड का इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। षड्यंत्र का पैमाने ऐसा है कि कानूनी रूप से कैसे गैरकानूनी काम करना है, कोई इनसे सीखे। जिसे तरीके से बंधू तिर्की की सदस्यता गयी। मेरी भी चली जाए। लेकिन जेएमएम का उदय राज्य का मान-सम्मान बचाने के लिए हुआ है और इसके लिए जो लड़ाई लड़नी होगी मैं लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि फिर से समय लौटेगा। मैं फिर आऊंगा। इंतजार करें।

इसे भी पढ़ें : चंपाई सरकार ने फ्लोर टेस्ट में पास, हासिल किया कितने वोट… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचंपाई सरकार ने फ्लोर टेस्ट में पास, हासिल किया कितने वोट… जानें
Next Article राजधानी में 20 रोज तक धारा 144, कब से कब तक… जानें

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.