Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति ने पत्नी से माँगा भरण-पोषण भत्ता
Headlines

पति ने पत्नी से माँगा भरण-पोषण भत्ता

October 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भोपाल। पत्नियों द्वारा पति से भरण-पोषण के लिए रुपये मांगने के कई मामले देखे- सुने गए हैं, लेकिन भोपाल के कुटुम्ब न्यायालय में एक ऐसा अनूठा मामला पहुंचा है, जिसमें पति ने अधिकारी पत्नी से जीवन-यापन करने के लिए भरण-पोषण की राशि मांगी है। फेसबुक के माध्यम से प्यार होने के बाद छह साल पहले दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। पत्नी सरकारी अधिकारी है तो पति निजी कंपनी में नौकरी करता था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने नौकरी छोड़ दी। कुछ दिनों बाद जब पत्नी को लगा कि पति उसकी कमाई की अहमियत नहीं समझ रहा है तो उसने एटीएम ब्लॉक करा दिया। इस बीच पत्नी ने मां बनने की इच्छा जताई तो पति ने सहयोग नहीं किया। विवाद बढ़ा तो पति ने कुटुम्ब न्यायालय में केस कर दिया।

दरअसल, छोटा- मोटा विवाद एटीएम ब्लॉक करने और पत्नी की बात न मानने की वजह से बड़ा हो गया। शादी के छह साल बीतने के बाद भी पत्नी मां नहीं बन पाई। पति की बेरुखी इस मसले पर जारी थी। इसी बीच डॉक्टरों ने महिला को सलाह दी कि उसकी उम्र 40 साल हो चुकी है इसलिए परिवार बढ़ाने के बारे में जल्दी निर्णय लेना होगा। पति जब इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो उसने आइवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से मां बनने पर विचार किया, लेकिन इसके लिए भी पति का सहमति पत्र मांगा गया। पत्नी के मुताबिक पति ने इसके लिए भी इन्कार कर दिया। उसने धमकी दी कि मैंने तुमसे पैसों के लिए शादी की थी, इसलिए मैं तुम्हें कभी मां बनने का सुख नहीं लेने दूंगा। परेशान पत्नी ने कुटुम्ब न्यायालय का शरण ली। इस पर पति ने भी भरण-पोषण भत्ता का केस लगा दिया। पति ने पत्नी से यह भी कहा कि अब तुम्हारे तीन-चार साल कोर्ट- कचहरी में निकल जाएंगे और तुम्हारी मां बनने की उम्र निकल जाएगी। दोनों की काउंसिलिंग जारी है।

काउंसिलिंग में पत्नी ने कहा कि उसे डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि अब उसके पास मां बनने के लिए एक-दो साल का ही समय है, लेकिन पति जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है। ऐसे में वह मानसिक रूप से परेशान है।

सक्षम नहीं है तो पति मांग सकता है भरण-पोषण

विधि विशेषज्ञों का मानना है कि पति भी पत्नी से भरण-पोषण मांग सकता है। हालांकि इसके लिए उसे यह सुबूत पेश करना होगा कि वह कमाने में सक्षम नहीं है।

पति का कहना है कि अगर मैं नौकरी करता और पत्नी भरण-पोषण भत्ता मांगती तो मुझे देना पड़ता तो फिर पत्नी भी मुझे दे सकती है। उसने कहा पत्नी अधिकारी है तो वह मुझे कुछ समझती ही नहीं है। मेरा सम्मान नहीं करती, इस कारण मैं परिवार को आगे बढ़ाना नहीं चाहता।

पति भी पत्नी से मांग सकता है भरण-पोषण

अगर पत्नी मां बनना चाहती है तो यह पति का दायित्व है कि वह उसकी इच्छा की पूर्ति करे। अगर पति ऐसा नहीं करता तो यह मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। पत्नी के लिए यह तलाक का आधार बन सकता है। साथ ही पति भी भरण-पोषण पत्नी से मांग सकता है।

पति को बताना होगा कि वह अपना पालन-पोषण करने में अक्षम

– हमारे पास ऐसा मामला पहली बार आया है, जिसमें पति ने भरण-पोषण भत्ता मांगा है। दोनों की काउंसिलिंग की गई है। दोनों को एक बार फिर बुलाया गया है। पति को बताना होगा कि वह अपना पालन-पोषण करने में अक्षम है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article इस बार का ब्‍लू मून जानें क्‍यों है इतना खास
Next Article तुर्की में भूकंप ने मचाई भारी तबाही

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.