Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 10:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “मेरे पास सबूत, माफी मांगें नेता प्रतिपक्ष”, तेजस्वी के आरोप पर विजय सिन्हा का पलटवार
Headlines

“मेरे पास सबूत, माफी मांगें नेता प्रतिपक्ष”, तेजस्वी के आरोप पर विजय सिन्हा का पलटवार

August 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विजय सिन्हा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर दो EPIC नंबर होने के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोप के बाद अब उपमुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। रविवार दोपहर प्रेस कांफ्रेस में विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी के सभी आरोप झूठे हैं और इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि विजय सिन्हा का नाम लखीसराय और बांकीपुर, दोनों जगह वोटर लिस्ट में है। उन्होंने इस्तीफे की भी मांग की थी। इस पर जवाब देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पहले उनका और उनके परिवार का नाम पटना की वोटर लिस्ट में था। अप्रैल 2024 में उन्होंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जुड़वाने और पटना से हटाने के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में उनके पास सभी प्रमाण मौजूद हैं।

झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने वालों को जनता हर बार जवाब देती है…

जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव जी ने मुझ पर दो EPIC नंबर रखने का आरोप लगाया है। साफ कर दूं कि मैं हमेशा एक ही जगह से वोट करता आया हूं और करूंगा।

पहले मेरा और मेरे पूरे परिवार का नाम पटना में था। अप्रैल 2024 में… pic.twitter.com/QNAcZ4YmXa

— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) August 10, 2025

Advertisement Advertisement

विजय सिन्हा ने बताया कि किसी कारणवश उनका नाम पटना से हट नहीं पाया, जिसके बाद उन्होंने बीएलओ को फोन किया और लिखित आवेदन भी दिया। इसकी रसीद भी उनके पास है। हालांकि उनका डिलीशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन वह केवल लखीसराय से ही वोट करते हैं। पिछली बार भी उन्होंने वहीं से मतदान किया था और केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा है। उन्होंने कहा कि उम्र संशोधन के लिए भी उन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया था। फिलहाल चुनाव आयोग मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया चला रहा है, जिसमें कई लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। अभी अंतिम सूची जारी नहीं हुई है और उनका नाम हटाने की प्रक्रिया में है।

दो बार वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए आवेदन दे चुका हूँ।
इसलिए ओछी राजनीति न करें, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी।।#BiharWithVKS #RJDExpose #CongressExpose #JanSevakVKS#VijayKumarSinha pic.twitter.com/ucG0tgjUTG

— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) August 10, 2025

विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है, जबकि विपक्ष झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाया कि वह “फ्रॉडिज्म” कर जनता को गुमराह करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति जब अपनी भाषा से राजनीति को कलंकित करता है, तो यह उसके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। राजनीति में हल्की बयानबाजी से विश्वसनीयता घटती है। उन्होंने साफ कहा कि पूरे तथ्यों की जांच होनी चाहिए और झूठे आरोपों से बचना चाहिए।

#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “पहले पटना में मेरे पूरे परिवार का नाम था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जोड़ने के लिए आवेदन किया। यहां से विलोपित करने का भी फॉर्म भरा था। उस समय का प्रमाण मेरे पास है। किसी कारण से नाम नहीं हटा… https://t.co/EriVcVqcmR pic.twitter.com/r8nrnuZmJy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025

इसे भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का इल्जाम – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे का जबरदस्त ऑफर, रिटर्न टिकट पर 20% का डिस्काउंट
Next Article एशिया कप T20I में शुभमन गिल को उप-कप्तानी, BCCI का बड़ा फैसला

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.