Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 06:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सारंडा में एनकाउंटर के बीच IED ब्लास्ट, जख्मी जवान रांची एयरलिफ्ट
Headlines

सारंडा में एनकाउंटर के बीच IED ब्लास्ट, जख्मी जवान रांची एयरलिफ्ट

April 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IED
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही एनकाउंटर गुरुवार को भी जारी है। इसी दौरान सुरक्षबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED ब्लास्ट कर दिया। इस धमाके में CRPF की कोबरा बटालियन के जवान अभिनव कुमार और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मौके से निकालकर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को एनकाउंटर के बीच सुरक्षाबल जंगल के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए IED में जोरदार ब्लास्ट हो गया। अभियान के बीच अचानक यह विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। फिलहाल घायल जवान को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

Advertisement Advertisement

दो दिन से जारी है मुठभेड़

सारंडा के घने जंगलों में बुधवार सुबह करीब 10 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। यह ऑपरेशन अब भी जारी है। सुरक्षा बल लगातार इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं, जबकि नक्सली बीच-बीच में हमले कर रहे हैं।

अब तक 6 जवान हो चुके हैं घायल

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान अब तक एक एंस्पेक्टर और छह जवान घायल हो चुके हैं। बुधवार शाम को एंस्पेक्टर और तीन जवानों को पहली बार एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था। इसके बाद एक और जवान घायल हुआ, जिसे भी बाहर निकालकर देर रात करीब एक बजे इलाज के लिए भेजा गया। अब गुरुवार को हुए इस ताजा आईईडी ब्लास्ट में दो और जवान जख्मी हो गये हैं।

इलाके में हाई अलर्ट, ऑपरेशन जारी

सारंडा इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी तेज कर दी है। जंगल के अंदर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि नक्सलियों को पूरी तरह से घेरा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं
Next Article पहले ही दिन एक्शन में सीएम सम्राट चौधरी, सचिवालय में अफसरों संग की बड़ी बैठक

Related Posts

Headlines

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026
Headlines

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026
Headlines

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026

अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.