अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर DSP बने रांची जिला के नवप्रोन्नत 6 अधिकारियों को आज बैच लगाया गया। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के दफ्तर में पीपिंग सेरेमनी के तहत सभी अधिकारियों को एक-एक कर DSP रैंक का बैच लगाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, बरियातु थानेदार मनोज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, महेश्वर प्रसाद रंजन और तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को आज रांची के आईजी मनोज कौशिक और एसएसपी चंदन सिन्हा ने बैच लगाकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को हटाकर DSP रैंक का बैच लगाया गया।

बता दें कि झारखंड की कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते 25 जून कुल 64 पुलिस अधिकारियों को DSP रैंक में प्रमोट किया था। उनमें से 23 अधिकारियों को बीते सात जुलाई को DGP ने बैच लगाया था। वहीं, 6 अधिकारियों को आज बैच लगा सम्मानित किया गया।
मौके पर आईजी मनोज कौशिक, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी अजीत कुमार, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : 1.11 करोड़ लोगों के खाते में बढ़ी पेंशन की राशि ट्रांसफर, CM नीतीश क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : थानेदार दयानंद कुमार सहित 64 इंस्पेक्टर बने DSP… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : पटना में क्रिकेट के मैदान में स्टूडेंट को मा’री गो’ली… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला जमशेदपुर का यह इलाका, विधायक प्रतिनिधि जख्मी
इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों के लिए सहारा बनेगी नीतीश सरकार की यह योजना… जानें

