Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 01:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में बफीर्ली हवाओं का असर जारी, जानें कब मिलेगी राहत
Headlines

झारखंड में बफीर्ली हवाओं का असर जारी, जानें कब मिलेगी राहत

January 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राहत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में बर्फबारी का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक प्रभाव राज्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण दिन में बादल छाने और गुलाबी धूप से हल्की राहत मिल रही है। हालांकि, सुबह और शाम के समय कनकनी, धुंध और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरे का असर देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 21 जनवरी से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। वहीं, फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड में राहत की उम्मीद है।

Advertisement Advertisement

सरायकेला का जगन्नाथपुर सबसे ठंडा

राज्य में शुक्रवार को सबसे कम तापमान सरायकेला के जगन्नाथपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक है। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अन्य जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।

कोहरे का विमान सेवाओं पर असर

कोहरे के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में विमान परिचालन में देरी हो रही है। शुक्रवार को आधा दर्जन उड़ानें देर से पहुंचीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटे, जबकि बेंगलुरु-रांची फ्लाइट 2 घंटे से अधिक समय लेट रही। अन्य विमानों में भी देरी देखी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिकनिक के लिए बेहतर मौसम

हालांकि, दिनभर गुलाबी धूप रहने के कारण पिकनिक मनाने वालों के लिए यह समय बेहतर है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे लोग पिकनिक का आनंद उठा सकते हैं। दिन में हवाओं का असर भी सामान्य है, जिससे खिली धूप में पिकनिक का लुत्फ उठाना संभव है।

इसे भी पढ़ें :पुलिस को धक्का दे रस्सा छुड़ा भाग निकला था ‘सुल्तान’, SSP खोल गये कच्चा चिट्ठा… जानें

इसे भी पढ़ें :RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जरूरी बैठक कल… जानें कहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व पार्षद पति रिंकू खान के ह’त्यारों को इस रोज सजा सुनायेगी कोर्ट
Next Article बिना लिखित परीक्षा AAI में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें शर्तें और सैलरी

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.