Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 07:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “बिना बसाए उजाड़ना मंजूर नहीं”… सदन में गरजे रोशन लाल चौधरी
Headlines

“बिना बसाए उजाड़ना मंजूर नहीं”… सदन में गरजे रोशन लाल चौधरी

February 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रोशन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातु की 222.29 एकड़ जमीन जियाडा (JIADA) को सौंपे जाने के फैसले पर सरकार को सीधे-सीधे घेरा। शून्यकाल में बोलते हुए उन्होंने साफ कहा कि विकास के नाम पर लोगों को उजाड़ना ठीक नहीं है। जब तक पुख्ता पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होती, तब तक जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया रोक दी जाए।

हजारों परिवारों पर मंडरा रहा खतरा

विधायक ने सदन को बताया कि हेसला, जनता नगर, उचरिंग और कटिया पंचायत के करीब 2000 परिवार इस फैसले से प्रभावित होंगे। इसके अलावा लगभग 400 छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये लोग कोई आज के बसे हुए नहीं हैं। वर्षों से यहां रह रहे हैं, अपने घर बना चुके हैं, बच्चों की पढ़ाई चल रही है, रोजमर्रा की जिंदगी यहीं से जुड़ी है। ऐसे में अचानक जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करना लोगों के भविष्य से खिलवाड़ है।

Advertisement Advertisement

“इलाका पूरी तरह आबाद है”

रोशन लाल चौधरी ने यह भी याद दिलाया कि जिस जमीन की बात हो रही है, वहां पंचायत भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जैसी सरकारी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। उनका कहना था कि जब सरकार ने खुद यहां बुनियादी ढांचा खड़ा किया है, तो यह साफ है कि इलाका पूरी तरह आबाद है। ऐसे में लोगों को हटाने से पहले उनकी पूरी व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है।

विकास हो, लेकिन इंसाफ के साथ

विधायक ने सदन में साफ शब्दों में कहा, “विकास के नाम पर वर्षों से बसे लोगों के आशियाने नहीं उजाड़े जाने चाहिए।” उन्होंने मांग रखी कि जब तक प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास और रोजगार की ठोस व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक जमीन हस्तांतरण पर रोक लगाई जाए। उनका कहना था कि सरकार को उद्योग और विकास जरूर करना चाहिए, लेकिन उसमें आम लोगों का हक और सम्मान भी सुरक्षित रहना चाहिए।

सरकार के रुख पर सबकी नजर

अब इस मुद्दे पर सरकार क्या जवाब देती है और क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर इलाके के हजारों परिवारों की नजर टिकी है। फिलहाल इतना तय है कि पतरातु के विस्थापित परिवारों की आवाज विधानसभा तक पहुंच चुकी है और उनके हक की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है।

इसे भी पढ़ें : नक्सलवाद की रीढ़ तोड़ने में झारखंड जगुआर का रोल अहम : डीजीपी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी नौकरी चाहिए तो तुरंत करें आवेदन, 771 पदों के फॉर्म आज हो रहे बंद
Next Article IG के आदेश पर पुलिस का मेगा ऑपरेशन, दबोचे गए 63 मोस्ट वांटेड

Related Posts

बिहार

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026
जॉब/एजुकेशन

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026
Headlines

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.