अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आज एक खास मौका रहा। सीएम हेमंत सोरेन और पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों ने राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह बैंक और सरकार के बीच सहयोग का एक नया अध्याय है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बैंक सिर्फ आम लोगों के पैसे संभालता ही नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज हर क्षेत्र जैसे व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास में बैंक की भूमिका अहम है। इसके अलावा बैंक की कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी हैं, और इसी जिम्मेदारी के तहत यह MoU हुआ है।
कर्मचारियों और आम जनता को फायदा
सीएम ने कहा कि इस MoU से सरकारी कर्मचारियों की सुविधाएं आसान होंगी। साथ ही आम जनता को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मियों को इस काम के लिए बधाई दी।

कौन-कौन मौजूद रहा
इस समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पंजाब नैशनल बैंक के महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख अवधेश झा, उप मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : ‘अबुआ दिशोम’ बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले… जानें कैसे



