Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 03:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर बनीं कंगना रनौत
Headlines

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर बनीं कंगना रनौत

June 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एथलेटिक्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने बुधवार को घोषणा की कि प्रसिद्ध अभिनेत्री और भाजपा नेत्री कंगना रनौत को नई दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। कंगना के इस जुड़ाव से भारत में पैरा स्पोर्ट्स को नई ऊर्जा, अधिक दृश्यता और समाज में समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। ब्रांड एंबेसडर के रूप में कंगना रनौत संघर्ष, समावेशन और उत्कृष्टता जैसे मूल्यों का समर्थन करेंगी।

अपने नए किरदार पर बात करते हुए कंगना ने कहा, “भारत के पैरा एथलीट हर दिन यह साबित कर रहे हैं कि कुछ भी असंभव नहीं है। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ खड़ी हूं और उनकी उपलब्धियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सहयोग कर पाऊंगी। पैरा स्पोर्ट सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस की पहचान है और मैं हमारे चैंपियनों के पीछे मजबूती से खड़ी हूं।”

Advertisement Advertisement

पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष और दो बार के गोल्ड मेडल विजेता देवेंद्र झाझरिया ने कहा, “हमें कंगना जी को अपने साथ जोड़कर बहुत खुशी हो रही है। उनकी प्रसिद्धि, जुनून और भारतीय खिलाड़ियों के प्रति समर्पण उन्हें इस चैंपियनशिप के लिए एक आदर्श एंबेसडर बनाता है।”

नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे और यह अब तक का भारत में सबसे बड़ा पैरा-स्पोर्ट इवेंट होगा। 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में 1000 से ज्यादा एथलीट अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। यह इस टूर्नामेंट का 12वां संस्करण होगा और पहली बार भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। पीसीआई को उम्मीद है कि कंगना रनौत के जुड़ने से पैरालंपिक खेलों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : नक्सल डम्प तहस-नहस, 14 शक्तिशाली IED डिफ्यूज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : BEO और अकाउंट असिस्टेंट को एस साथ उठा ले गयी निगरानी की टीम… जानें क्यों

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सल डम्प तहस-नहस, 14 शक्तिशाली IED डिफ्यूज… देखें वीडियो
Next Article 15 रोज के भीतर मिल जायेगा वोटर ID कार्ड, ECI ने शुरू की SOP

Related Posts

Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
Headlines

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026
Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.