Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मजदूरों के हक के लिए कारगिल फाइटर की चेतावनी… जानें क्या
Headlines

मजदूरों के हक के लिए कारगिल फाइटर की चेतावनी… जानें क्या

March 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मजदूरों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan, Bhurkunda) : इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने उरीमारी परियोजना में मजदूरों के शोषण और कई लंबित मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन ने 13 मार्च से बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। इसको लेकर रविवार को भदानीनगर स्थित कोल कंपनी परिसर में मजदूरों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह रामगढ़ जिलाध्यक्ष और कारगिल युद्ध के सैनिक हृदयानंद यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

उरीमारी परियोजना में शोषण का आरोप

बैठक में मजदूर नेताओं ने कहा कि उरीमारी परियोजना में काम कर रहे श्रमिकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। निजी खनन कंपनियों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है और कई मामलों में नियमों का खुलकर उल्लंघन हो रहा है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि खान दुर्घटनाओं में मौत होने के बाद भी मृतक के परिवार को समय पर मुआवजा नहीं मिल रहा है। कई मामलों में एक महीने के भीतर मुआवजा और वेतन पैकेज देने का नियम है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को नौकरी देने में भी अनावश्यक देरी की जा रही है।

auto

दो बार दिया गया था स्मार पत्र

हृदयानंद यादव ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर परियोजना प्रबंधन को पहले भी अवगत कराया गया था। दो अलग-अलग मौकों पर स्मार पत्र देकर प्रबंधन का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन तय समय के भीतर कोई ठोस जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की यही उदासीनता मजदूरों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। अगर समय रहते समस्याओं का समाधान कर दिया जाता तो मजदूरों को सड़क पर उतरने की नौबत नहीं आती।

13 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 मार्च से बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। संगठन के नेताओं का कहना है कि जब तक मजदूरों की मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कारगिल फाइटर ने दी चेतावनी

इस दौरान हृदयानंद यादव ने प्रबंधन को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जीवन की पहली लड़ाई उन्होंने कारगिल में देश के दुश्मनों के खिलाफ सीमा पर लड़ी है। अब मजदूरों का शोषण करने वालों के खिलाफ भी उसी दृढ़ता से लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि मजदूरों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कई अधिकारियों को भेजी गई जानकारी

आगामी भूख हड़ताल और मांग पत्र की प्रतिलिपि झारखंड सरकार के श्रम सचिव, श्रम आयुक्त, सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, मुख्य सतर्कता अधिकारी, रामगढ़ उपायुक्त, रामगढ़ पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद स्थित खान सुरक्षा महानिदेशक और जिला श्रम अधीक्षक को भी भेज दी गई है।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में अमर यादव, चमन लाल, दानिश खान, तूफान करमाली, विक्की करमाली, राजेंद्र बेदिया, इम्तियाज अहमद, उपेंद्र यादव, नागेंद्र प्रसाद, श्रीनाथ करमाली, सुनीता देवी, सरफराज आलम, सतेंद्र कुमार समेत कई मजदूर और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : घर की दहलीज से आगे बढ़ती महिलाएं, रामगढ़ में महिला सशक्तिकरण का जश्न

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर की दहलीज से आगे बढ़ती महिलाएं, रामगढ़ में महिला सशक्तिकरण का जश्न
Next Article घर के RO वाटर प्यूरीफायर में दिखे ये संकेत तो तुरंत कराएं रिपेयर

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.