Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन को लेकर ‘कि’लिंग प्लान’ फेल, पुलिस पर फा’यरिंग के बाद दो धराये, SP क्या बता गये… देखें
Headlines

जमीन को लेकर ‘कि’लिंग प्लान’ फेल, पुलिस पर फा’यरिंग के बाद दो धराये, SP क्या बता गये… देखें

September 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची पुलिस ने एक बड़े अपराध की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। मिली सटीक सूचना पर ऐन वक्त पर पुलिस जागी और हत्या की प्लानिंग कर रहे दो बदमाशों को धर दबोचा। जमीन के लफड़े में खून बहाने की तैयारी कर रहे अपराधियों ने पुलिस टीम पर ही गोलियां चला दी, लेकिन जवाबी फायरिंग और तगड़ी घेराबंदी के बाद आखिरकार दो शातिर अपराधी गिरफ्त में आ गए। धराये दोनों संदही के नाम हरिस अंसारी उर्फ जहूर अंसारी और समाउल अंसारी उर्फ साहिल अंसारी उर्फ छोटू बताये गये। हरिस अंसारी इटकी थाना क्षेत्र के मोरो गांव का रहने वाला है। वहीं, समाउल अंसारी का घर कांके थाना क्षेत्र के होसिर गांव में है। इन लोगों के पास से एक बाइक जब्त की गयी है। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया।

एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि नीचे कुदलौग गांव के रहने वाले साधो मुंडा को मारने की तैयारी अपराधी कर रहे हैं। जमीन के लफड़े में खून टपकने वाला है। मिली सूचना पर DIG सह SSP चंदन सिन्हा ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की और अपराधियों को रंगेहाथ पकड़ने का आदेश दिया।

auto

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

बीते एक अगस्त की शाम पुलिस टीम जैसे ही नीचे कुदलौग गांव पहुंची, वहां दो बाइक पर चार अपराधी पहले से वहां मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, तभी अपराधियों ने पुलिस टीम ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पलभर में गांव गोलियों की आवाज से गूंज उठा। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरु की। गोलीबारी के बीच अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद विधानसभा थाना में कांड संख्या-55/25 दर्ज किया गया। मामले की तफ्तीश शुरू की, ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गयी और बाला लौग गांव से दो अपराधियों को दबोच लिया। इनके पास से एक बाइक (TVS Raider) भी जब्त की गई।

अब बाकी गैंग पुलिस की रडार पर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंग के बाकी सदस्य भी पुलिस की रडार पर हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर यह प्लानिंग सफल हो जाती तो गांव में बड़ी वारदात हो सकती थी।

रांची में जमीन को लेकर ‘किलिंग प्लान’ फेल, पुलिस पर फायरिंग के बाद दो धराये, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर क्या बता गये…. देखें pic.twitter.com/vqDLCHRNhG

— News Samvad (@newssamvaad) September 8, 2025

इनकी भूमिका रही सराहनीय

इन बदमाशों को दबोचने में विधानसभा थानेदार गणेश कुमार यादव, एसआई चंडी प्रकाश, एएसआई मोहन चन्द्र किस्कु और फिरोज खान की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : सफेद शर्ट और बुलेट के चलते रातू में मा’रा गया रवि, SSP खोल गये राज… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 09 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article पटना साहिब गुरुद्वारा को RD’X से उड़ाने की ध’मकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.