अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : देश के तमाम CM की संपत्ति को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट 27 राज्य विधानसभाओं और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव से पहले दायर किए गए स्व-शपथपत्रों (self-sworn affidavits) के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत के 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इनमें से दो मुख्यमंत्री अरबपति हैं, जबकि बाकी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति करोड़ों में दर्ज है।
देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास कुल 931 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू 332 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
तीसरे स्थान पर सिद्धारमैया
सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तीसरे पायदान पर हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
सबसे कम संपत्ति मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास
वहीं, सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री के तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम सामने आया है। उनके पास सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति है, जो बाकी मुख्यमंत्रियों की तुलना में बेहद कम है।
देश भर के तमाम सीएम की संपत्ति की लिस्ट
- आंध्र प्रदेश – एन. चंद्रबाबू नायडू : ₹931 करोड़
- अरुणाचल प्रदेश – पेमा खांडू : ₹332 करोड़
- कर्नाटक – सिद्धारमैया : ₹51 करोड़
- नागालैंड – नेइफ्यू रियो : ₹46 करोड़
- मध्य प्रदेश – डॉ. मोहन यादव : ₹42 करोड़
- पुडुचेरी – एन. रंगासामी : ₹38 करोड़
- तेलंगाना – ए. रेवंत रेड्डी : ₹30 करोड़
- झारखंड – हेमंत सोरेन : ₹25 करोड़
- असम – हिमंत बिस्वा सरमा : ₹17 करोड़
- मेघालय – कॉनराड के. संगमा : ₹14 करोड़
- त्रिपुरा – माणिक साहा : ₹13 करोड़
- महाराष्ट्र – देवेंद्र फडणवीस : ₹13 करोड़
- गोवा – डॉ. प्रमोद सावंत : ₹9 करोड़
- तमिलनाडु – एम.के. स्टालिन : ₹8 करोड़
- गुजरात – भूपेंद्रभाई पटेल : ₹8 करोड़
- हिमाचल प्रदेश – सुखविंदर सिंह सुखू : ₹7 करोड़
- सिक्किम – पी.एस. तमांग (गोल्ले) : ₹6 करोड़
- हरियाणा – नायब सिंह सैनी : ₹5 करोड़
- दिल्ली – रेखा गुप्ता : ₹5 करोड़
- उत्तराखंड – पुष्कर सिंह धामी : ₹4 करोड़
- मिज़ोरम – लालदूहामा : ₹4 करोड़
- छत्तीसगढ़ – विष्णुदेव साय : ₹3 करोड़
- ओडिशा – मोहन चरण मजिही : ₹1.97 करोड़
- पंजाब – भगवंत मान : ₹1 करोड़
- बिहार – नीतीश कुमार : ₹1 करोड़
- उत्तर प्रदेश – योगी आदित्यनाथ : ₹1 करोड़
- राजस्थान – भजनलाल शर्मा : ₹1 करोड़
- केरल – पिनाराई विजयन : ₹1.18 करोड़
- जम्मू-कश्मीर – ओमर अब्दुल्ला : ₹55 लाख
- पश्चिम बंगाल – ममता बनर्जी : ₹15.38 लाख
इसे भी पढ़ें : रांची में धराये दो करोड़ के नकली नोट, दिल्ली से ऑपरेट होता है पूरा धंधा

