Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दूर होगा किसानों का हर दुख-दर्द, मंत्री शिल्पी ने दिया आश्वासन
Headlines

दूर होगा किसानों का हर दुख-दर्द, मंत्री शिल्पी ने दिया आश्वासन

December 17, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिल्पी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि बहुत जल्द प्रखंड स्तर पर पशु बाजार की शुरुआत होगी। इसका मकसद वाजिब दर पर अच्छे नस्ल के गाय या दूसरे पशु किसानों को उपलब्ध कराना होगा। इसको लेकर विभाग योजना से संबंधित कैलेंडर भी जारी करेगा। पशु बाजार में पशु की खरीद बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए पशु रेट चार्ट भी जारी किया जायेगा। मौका था अपने विधानसभा क्षेत्र मांडर के भ्रमण का। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर विधानसभा क्षेत्र के करगे, बंझिला, महुआ जारी और कैम्बो में मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग प्लांट का जायजा भी लिया। इस दौरान झारखंड मिल्क फेडरेशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने करगे मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के साथ सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस प्लांट में अधिक मात्रा में दूध का कलेक्शन होता है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने कैटल फीड के लिए मेधा दाना के दर में 5 रुपया तक कमी करने की मांग दोहराई।  मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय अधिकारियों को चारा काटने की मशीन को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही किसानों को चारा काटने की मशीन कैसे उपलब्ध हो, इसको लेकर निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान गाय वितरण में अनियमितता की बात भी किसानों के द्वारा कही गई।

पशुपालन विभाग के द्वारा 90 प्रतिशत सब्सिडी पर ST/SC और विधवा को पशु देने की योजना है। जबकि सामान्य के लिए ये सब्सिडी 75 प्रतिशत है। किसानों का आरोप है कि बाजार मूल्य से ज्यादा दर निर्धारित कर सब्सिडी का लाभ उन्हें दिया जाता है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों को आश्वस्त किया है कि अब ऐसा नहीं होगा। इसके साथ ही विभाग के द्वारा दिए जाने वाले पशु का रेट चार्ट भी सार्वजनिक किया जायेगा। विभाग पशु धन योजना को लेकर किसानों के लिए कैलेंडर जारी करेगी। इस कैलेंडर में योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसानों ने उत्तर प्रदेश और बिहार से लाये जाने वाली गाय की मृत्यु दर अधिक होने की शिकायत मंत्री से की। किसानों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से लोकल गाय उपलब्ध कराने का आग्रह किया। किसानों ने गोकुल भवन की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि दूध कलेक्शन की मात्रा को बढ़ाया जा सके। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों से विभाग के द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा है। प्रशिक्षण प्राप्त किसानों को विभाग की योजनाओं का लाभ लेने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने में ज्यादा मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : ‘उस्ताद’ के निधन पर बोले CM हेमंत- शून्य हुई तबले की थाप…

इसे भी पढ़ें : मुफ्त में होगा कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज, CM नीतीश ने रखी आधारशिला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleLockUp से बाहर आये देवेंद्र नाथ, थाना में करना पड़ा यह काम
Next Article गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा : मंत्री इरफान

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.