Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शॉपिंग, स्वाद और मस्ती के महाकुंभ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन, बोले…
Headlines

शॉपिंग, स्वाद और मस्ती के महाकुंभ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन, बोले…

September 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एक्सपो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची का मोरहाबादी मैदान इन दिनों एक अलग ही रूप में नज़र आ रहा है। चहल-पहल, रोशनी और सजे-धजे स्टॉल्स की रौनक ने मैदान को उत्सव स्थल में बदल दिया है। मौका है JCI रांची के बहुचर्चित एक्सपो उत्सव 2025 का, जिसका भव्य शुभारंभ मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। जैसे ही बिगुल बजा और रिबन कटा, मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 9 विशाल हैंगरों में सजे 400 से अधिक स्टॉल्स रोशनी की कतारों में चमकते नज़र आए। कोई बच्चों के साथ खिलौनों की ओर खिंचा चला गया तो कोई ऑटो ज़ोन में लगी चमचमाती गाड़ियों के बीच तस्वीरें खिंचवा रहा था। वहीं बीचों-बीच बने गांव और हाट बाज़ार के सजावटी दृश्य ने सबको ठहरने पर मजबूर कर दिया।

लोकल स्टॉल्स और स्टार्टअप्स को बढ़ावा

एक्सपो चीफ सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि इस साल खासतौर पर लोकल स्टॉल्स और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया गया है। यही वजह है कि युवा उद्यमी उत्साह से अपने प्रोडक्ट्स प्रदर्शित कर रहे हैं। नए उद्यमियों को रियायती दर पर जगह दी गई है ताकि वे अपने सपनों को पंख दे सकें। एक स्टार्टअप संचालक मुस्कुराते हुए बोले – “हमारे लिए यह सिर्फ़ बिज़नेस नहीं, पहचान का मंच है। इतने लोगों के बीच अपनी मेहनत को पेश करने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है।”

auto

9 हैंगर, 400 से ज्यादा स्टॉल्स और ढेरों आकर्षण

इस साल एक्सपो और भी बड़ा और भव्य है। 9 विशाल हैंगरों में देश-विदेश से आए 400 से अधिक स्टॉल्स लगे हैं। पिंक हैंगर, एग्ज़ीबिटर हैंगर, कंज्यूमर हैंगर, अर्बन और ऑटो ज़ोन, फनगोला और फ़ूड कोर्ट – हर कोना अपने आप में आकर्षण समेटे है। मैदान के बीचो-बीच सजाया गया गाँव और हाट बाज़ार का दृश्य लोगों को परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखा रहा है।

रांची और झारखंड की गरिमा को चार चांद लगाता  एक्सपो : मंत्री

उद्घाटन समारोह में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा – “ऐसा भव्य आयोजन रांची और झारखंड की गरिमा को चार चांद लगाता है। मुझे यहां आकर विदेशों के किसी बड़े कार्यक्रम जैसा अनुभव हुआ।” उनकी बातें सुनकर आयोजकों और उपस्थित दर्शकों का उत्साह और दोगुना हो गया।

हर दिन होगा कुछ नया

पहले ही दिन शहर की कई नामचीन हस्तियां, संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्पॉन्सर्स और आम लोग मैदान में मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सोमवार को ट्रेज़र हंट और डॉग शो का आयोजन होगा, जो बच्चों और परिवारों के लिए खास आकर्षण रहेगा।

रांची का इंतज़ार खत्म

रांचीवासियों के लिए यह हफ़्ता केवल खरीदारी या मनोरंजन का नहीं बल्कि मिलनसारिता और उत्सव का है। मोरहाबादी मैदान इस पूरे सप्ताह रोशनी, संगीत और हंसी-खुशी से गूंजता रहेगा। सच कहें तो एक्सपो उत्सव अब केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रांची की पहचान और उत्सवधर्मिता का प्रतीक बन चुका है।

इसे भी पढ़ें : शॉपिंग, स्वाद और मस्ती का महाकुंभ मोरहाबादी मैदान में कल से… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश सरकार मुफ्त में सीखा रही यह दो कोर्स, रहना-खाना भी फ्री
Next Article नागपुर के दो शातिर झारखंड CID के शिकंजे में, जानें उनका कारनामा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.