Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुंगेर के ‘सोनू भाई’ की डे’ड बॉडी झारखंड में मिली, दो दोस्त अरेस्ट
Headlines

मुंगेर के ‘सोनू भाई’ की डे’ड बॉडी झारखंड में मिली, दो दोस्त अरेस्ट

December 22, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सोनू भाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dumka : बिहार के मुंगेर के रहने वाले सोहन ठाकुर उर्फ सोनू भाई की डेड बॉडी झारखंड के शिकारीपाड़ा में मिली है। पत्थर के कूच कर उसकी हत्या की गयी है। उसके चेहरे पर वार किया गया है। करीब 50 साल के सोहन ठाकुर उर्फ सोनू भाई का घर मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र बिंदवाडा नवटोलिया इलाके में है। बीती देर रात उसकी डेड बॉडी उसके घर पहुंची, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक सोनू भाई के घरवालों का इल्जाम है कि उसकी हत्या की गयी है। घरवालों ने हत्या का इल्जाम उसके ही दो दोस्तों पर लगाया है।

घरवालों ने मीडिया को बताया कि सोहन ठाकुर उर्फ सोनू भाई लखीसराय के बड़हिया अस्तपताल में सरकारी एंबुलेंस का ड्राइवर था। बीते 18 दिसंबर को अपने घर बिंदवाडा नवटोलिया आया था। 19 दिसंबर की दोपहर चेतन मिश्रा और सोनू मंडल घर आये थे। दोनों ने सोहन को तारापीठ चलने की बात की। लेकिन सोहन ने इनकार कर दिया। काफी जोर देने पर सोहन जाने के लिये राजी हो गया। तीनो सोनू मंडल की सीएनजी ऑटो से पश्चिम बंगाल के तारापीठ चले गये। इसके बाद कासिम बाजार थाना की पुलिस घर आकर जानकारी दी कि सोहन ठाकुर उर्फ सोनू भाई की डेड बॉडी झारखंड के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में मिली है। पुलिस ने बताया कि सोहन ठाकुर को पूरे चेहरे को कूच-कूच कर उसे मौत के घाट उतारा गया है।

auto

पुलिस के बताया कि सोहन ठाकुर की हत्या के इल्जाम में संदेही गुनहगार सोनू मंडल और चेतन मिश्रा को झारखंड पुलिस ने मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया है। इसके साथ पुलिस सीएनजी टेंपू को भी जब्त कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू मंडल चेतन मिश्रा को लेकर अपने नानी घर असरगंज चला गया था। चेतन मिश्रा शास्त्री नगर मोहल्ले का रहने वाला है। भागलपुर मायागज अस्तपताल में स्वास्थ कर्मी पद पर है। सोनू मंडल कुछ माह पूर्व एक मामले में जेल से छूट कर आया था और टेंपू चलाने का काम करता है। मारे गये सोहन ठाकुर की बेटी सुप्रिया ने खुलासा किया कि करीब छह महीने पहले गाड़ी चलाने को लेकर सोनू मंडल और पापा के बीच में झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में सबकुछ ठीक-ठाक हो गया। सभी लोगों का घर पर आना जाना लगा रहता था।

इसे भी पढ़ें : हटिया विस सीट से चुनाव लड़ने वाला ओम प्रकाश गुप्ता अरेस्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से नवाजे गये मशहूर डॉ यूएस वर्मा

इसे भी पढ़ें : जब अचानक मेधा डेयरी प्लांट पहुंची मंत्री शिल्पी, क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबदले गये पांच थानेदार, एक लाइन क्लोज, कुल 12 पदाधिकारी इधर से उधर
Next Article सिंदूर से जबरन भरी थी नाबालिग की मांग, अब गया जेल

Related Posts

Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.