Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 03:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘न निजी रिश्ता, न गैंग कनेक्शन’, कुख्यात राहुल सिंह का पोस्ट वायरल… देखें
Headlines

‘न निजी रिश्ता, न गैंग कनेक्शन’, कुख्यात राहुल सिंह का पोस्ट वायरल… देखें

February 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राहुल सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने अपने खिलाफ चल रही खबरों को लेकर बयान जारी किया है। उसने कहा है कि कुछ मीडिया द्वारा उसके नाम से जोड़ी जा रही खबरें पूरी तरह झूठी, भ्रामक और साजिश के तहत फैलाई जा रही हैं। तथाकथित “प्रेमिका” और उसकी “मां” द्वारा किसी गैंग के संचालन जैसी बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। जारी बयान में राहुल सिंह ने साफ किया कि जिस महिला चम्पा देवी का नाम इस मामले में उछाला जा रहा है, उसे उसकी प्रेमिका की मां बताया जा रहा है, यह सरासर गलत है। चम्पा देवी झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो रामदेव उरांव की पत्नी हैं। राहुल सिंह ने दावा किया है कि उसका चम्पा देवी से कोई निजी या अनैतिक संबंध नहीं है और वह उन्हें मां और बहन के समान सम्मान देता है। कुख्यात राहुल सिंह के नाम से यह बयान उसी के नाम पर बने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। साथ ही व्हाट्सऐप पर वॉइस मैसेज शेयर किया गया है। अब वह पोस्ट और वॉइस मैसेज खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हुए पोस्ट में कितना दम है, इशका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ निंदनीय

पोस्ट में आगे जिक्र है कि किसी संगठन से जुड़ाव का यह मतलब नहीं होता कि किसी की पत्नी, मां या बेटी के साथ किसी का नाम जोड़ दिया जाए। भारत की संस्कृति में नारी को सम्मान का स्थान दिया गया है। ऐसे में किसी मां-बेटी का नाम इस तरह उछालना शर्मनाक और अमानवीय है। यह सिर्फ उसकी छवि खराब करने की कोशिश नहीं, बल्कि निर्दोष महिलाओं की इज्जत पर हमला है।

Advertisement Advertisement

मीडिया से अपील

राहुल सिंह ने मीडिया से अपील की कि बिना तथ्य जांचे सनसनीखेज खबरें न चलाई जाएं। पहले सच्चाई सामने लाई जाए, उसके बाद ही खबर प्रकाशित की जाए। उसने सभी आरोपों का कड़ा खंडन किया है और कहा है कि अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल सिंह का कटप्पा सोनू और RDX के साथ धराया, राजधानी में मचाने वाला था तहलका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article17 कार्यदिवस, बड़े फैसलों की तैयारी : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू
Next Article पटना के यात्रियों के लिए खुशखबरी, मेट्रो सेवा में होने जा रहा बड़ा विस्तार

Related Posts

Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.